पंजाब का मौसम लगातार बदल रहा है। कड़ाके की धूप से लोगों को गर्मी का एहसास होने लग पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। हालांकि विभाग द्वारा 15 मार्च तक देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है, जिसका असर राज्य के कई जिलों में दिखेगा।



