बिहार में 40 साल तक वीजा पर रहने वाली सुमित्रा रानी को मिली भारतीय नागरिकता

0
212

बिहार में भोजपुर जिला के आरा शहर में एक 60 वर्षीय सुमित्रा रानी साहा को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत भारतीय नागरिकता मिली है। बता दें कि सुमित्रा रानी साहा बिहार की पहली महिला है, जिनको भारतीय नागरिकता मिली है।

गौरतलब हो कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) की अधिसूचना जारी होने के बाद सुमित्रा रानी को सिटीजनशिप सर्टिफिकेट भी मिला है। यह पहली बार है कि जब सीएए की अधिसूचना के बाद बिहार में किसी व्यक्ति को नागरिकता प्रमाण पत्र दिया गया।

बता दें कि सुमित्रा रानी शिक्षा ग्रहण करने के लिए पांच वर्ष की आयु में बांग्लादेश गई थी। फिर 20 साल के अंतराल के बाद 1985 में बिहार लौटी, तभी से वह वीजा लेकर बिहार में रह रही थी। पिछले 40 साल से सुमित्रा वीजा लेकर बिहार में रह रही थी। अपनी बेटी ऐश्वर्या के प्रयासों के बाद वह CAA के तहत भारतीय नागरिकता प्राप्त करने में सफल हो सकी है। वहीं अब उनको भारतीय नागरिकता मिलने से उनके पति तथा तीनों बेटियां खुशी महसूस कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here