प्रेमी जोड़े ने नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश में जुटे लोग

0
48

उरी बारामूला बुधवार को बारामूला जिले में उरी के पास झेलम नदी में एक लड़की और लड़के ने छलांग लगा दी। अधिकारी ने बताया कि दोनों में से एक धानी बसग्रान का निवासी है और दूसरी लड़की कुंडी बरजाला की है। दोनों ने आज दोपहर नियंत्रण रेखा के पास दुलांजा उरी के पास तेज बहती नदी में छलांग लगा दी, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने दोनों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी अनुसार  सीमावर्ती कस्बे उरी में दोपहर अचानक अफरा तफरी मच गई, जब एक लड़का और लड़की को दुलांजा के पास नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक, तेज बहाव वाली झेलम नदी में कूदते देखा गया। इस चौंकाने वाली घटना ने स्थानीय लोगों को हतप्रभ कर दिया, जबकि बचाव दल समय मौके पर पहुंच गए।

अधिकारियों के अनुसार उक्त जोड़े द्वारा ऐसा कदम उठाए जाने के पीछे की वजह अभी भी रहस्य बनी हुई है। यह एक हताशा भरा दुखद कदम था,और दोनों  ने ऐसा  क्यों  किया,  इसका जवाब अब तक किसी के पास नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो युवा नदी के किनारे खड़े थे और फिर अचानक पानी में समा गए। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “हम स्तब्ध रह गए। जब तक हमें एहसास हुआ कि क्या हुआ, वे पहले ही पानी में जा चुके थे।”  वहीं  लापता लड़के और लड़की के परिवार गहरे सदमे में हैं और किसी खबर की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं, जबकि प्रशासन लगातार खोज में जुटा है। उनके इस कठोर कदम के पीछे की असली वजह क्या थी? क्या वे किसी चीज़ से भाग रहे थे? क्या यह प्रेम था, भय था, या कुछ और? इसका जवाब केवल समय ही दे सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here