हरियाणा में खिड़की से पिता को देखकर हैरान रह गई बेटी, पांच बच्चों के पिता ने ऐसे लगाया मौत को गले

0
41

हरियाणा के फतेहाबाद में  शनिवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हरीश कुमार उर्फ कट्टा (39) के रूप में हुई है। उसने घर के कमरे में पंखे के हुक से फांसी लगाकर सुसाइड की है।  हालांकि, पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना भूना में ढक्की मोहल्ला की है। बताया जा रहा है कि  हरीश कुमार छह महीने पहले परिवार सहित मुंबई गया था।  वहां वह घरों की सफाई के ठेकेदारी का काम कर रहा था। पिछले हफ्ते ही वह अपनी दो बेटियों के साथ भूना लौटा था।

शनिवार शाम करीब 4:45 बजे उसने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। उसकी बेटी शिवानी घर लौटी तो दरवाजा बंद मिला। खिड़की से झांककर देखा तो पिता फंदे से लटके थे। उसने शोर मचाया तो बड़ा भाई और पूर्व पार्षद प्रतिनिधि विनोद सरबटा पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई।

हरीश कुमार अपनी पत्नी मनीषा और पांच बच्चों के साथ मुंबई गया था। उसके चार बेटियां और एक बेटा है। वह वार्ड नंबर 5 का रहने वाला था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मुंबई से लौटने के बाद उसने आत्महत्या क्यों की। वहीं कार्यवाहक थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी हर एंगल से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here