भगोड़े Lalit Modi का टूटा Vanuatu में बसने का सपना, प्रधानमंत्री जोथम नापत ने रद्द किया पासपोर्ट

0
291

पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी वर्तमान में लंदन में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने Vanuatu में बसने का सपना देखा था, लेकिन वहां की सरकार ने उन्हें बड़ा झटका दिया है। Vanuatu के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने आदेश दिया है कि ललित मोदी को जारी किया गया Vanuatu पासपोर्ट रद्द कर दिया जाए।

ललित मोदी ने लंदन में स्थित भारतीय उच्चायोग में अपने भारतीय पासपोर्ट को सरेंडर करने के लिए आवेदन किया था। यह कदम उन्होंने अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ने के लिए उठाया। भारत के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की कि ललित मोदी ने भारतीय नागरिकता त्यागने के लिए आवेदन किया है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि ललित मोदी ने भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए आवेदन किया है और अब इसके अनुसार जांच प्रक्रिया जारी है। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि उन्होंने Vanuatu की नागरिकता प्राप्त कर ली है।

Vanuatu भगोड़ों और निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र माना जाता है, जो एक टैक्स हेवन (कर से मुक्त) देश है। यहां नागरिकता पाने के लिए 1.3 करोड़ रुपये का निवेश करना पड़ता है। यदि पति-पत्नी दोनों नागरिकता लेते हैं, तो उन्हें काफी छूट मिलती है। इस देश को अक्सर भगोड़ों का सुरक्षित ठिकाना माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here