दिल्ली और एनसीआर में गर्मी का असर बढ़ने लगा है और तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। राजधानी दिल्ली में 10 मार्च को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस था वहीं 11 मार्च की सुबह तापमान 31.42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 11 मार्च को दिनभर तापमान 19.05 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35.57 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

नोएडा में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
दिल्ली में कब होगी बारिश?
मौसम विभाग के मुताबिक 12 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके असर से 13 मार्च से दिल्ली में मौसम में बदलाव होगा और 3 दिन हल्की बारिश हो सकती है। 13, 14 और 15 मार्च को दिल्ली में मौसम सुहाना रहेगा और हल्की बारिश हो सकती है। 16 मार्च तक बादल छाए रह सकते हैं लेकिन 17 मार्च से मौसम साफ हो जाएगा और फिर गर्मी बढ़ने लगेगी।


