हरियाणा में आज फिर बदलेगा मौसम, महेंद्रगढ़ सबसे गर्म… पढ़ें मौसम की ताजा अपडेट

0
49

मौसम में हर रोज बदलाव देखने को मिल रहा है। मार्च महीने में गर्मी असर दिखा रही है। बदलाव के चलते तापमान में बढ़ौतरी हो रही है। 24 घंटे में दोपहर के तापमान में 2.6 डिग्री सैल्सियस की बढ़ोतरी हो गई। हरियाणा में दोपहर का तापमान 32.3 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है। 6 जिलों में दोपहर का तापमान 30 डिग्री सैल्सियस से ऊपर पहुंच गया। तापमान में यह बढ़ोतरी मार्च महीने में सर्वाधिक है। रात्रि तापमान 8.6 से 14.7 डिग्री सैल्सियस के बीच रहा। वहीं तापमान में बढ़ोतरी गेहूं की फसल के लिए सही नहीं है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि इस दौरान लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 9 मार्च रात्रि से 13 मार्च के दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ौत्तरी होने की संभावना है। 11 व 12 मार्च के दौरान हवाएं मध्यम से तेज गति से चलने की संभावना है। 14 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभकी सक्रियता बढ़ने की संभावना से मौसम में फिर से बदलाव संभावित है।

भारतीय मौसम विभाग द्वारा दर्ज आंकड़ों के अनुसार महेन्द्रगढ़ में 32.3, फरीदाबाद में 31.8, बालसमंद में 31.8, हिसार व नारनौल में 31.0, चरखी दादरी में 31.4, सिरसा में 30.6 डिग्री सैल्सियस तापमान रहा। वहीं मौसम विभाग ने हरियाणा में मौसम 13 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here