मार्च में लगातार 4 दिनों की रहेगी छुट्टी, इस दिन स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

0
62

उत्तर प्रदेश में इस बार होली और होलिका दहन के अवसर पर 4 दिन की लगातार छुट्टी रहने वाली है। राज्य सरकार के कैलेंडर के अनुसार, इस दौरान प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

कब से कब तक रहेगी छुट्टी?
उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक, इस साल होली और होलिका दहन के दिन 13 मार्च 2025 (गुरुवार) से लेकर 16 मार्च 2025 (रविवार) तक छुट्टी रहेगी।

– 13 मार्च 2025 (गुरुवार) को होलिका दहन के दिन सरकारी छुट्टी होगी।
– 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) को होली की छुट्टी रहेगी।

इसके बाद 15 मार्च 2025 (शनिवार) और 16 मार्च 2025 (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
ध्यान देने योग्य बात यह है कि शनिवार, 15 मार्च को छुट्टी संगठन की पॉलिसी पर निर्भर करेगी, यानी कुछ कार्यालयों में यह छुट्टी हो सकती है, जबकि कुछ में कामकाज जारी रह सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here