NATIONAL : इस बार और ज्यादा तपेंगे पहाड़, अप्रैल में ही हीटवेव का अलर्ट, हिमाचल प्रदेश में इस दिन होगी बारिश

0
143

आज और कल यानी 6 और 7 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 9 अप्रैल से मौसम बिगड़ने की आशंका है. 9-10 अप्रैल को बिजली और गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 12 अप्रैल तक प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है.

दरअसल, हिमाचल प्रदेश में अगले हफ्ते में मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने आज और कल दो दिन प्रदेश के 4 जिलों कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और शिमला जिले में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेंगे.

मौसम केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि हिमाचल में 9 अप्रैल से मौसम करवट लेगा. चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहुल-स्पीति और किन्नौर जिलों में कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिसका असर 9 से 12 अप्रैल तक जारी रहेगी. इस दौरान 9 और 10 अप्रैल को कुछ क्षेत्रों में बादलों के गर्जन के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान ऊना में 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि केलांग में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शिमला और मनाली दोनों पर्यटन स्थलों में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा. इस मर्तबा अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछले सालों के मुकाबले पहाड़ ज्यादा तपेंगे.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here