UP : बंदरों ने ऐसा दौड़ाया कि तीसरी मंजिल से गिर पड़ी लड़की, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

0
407

हाथरस में बंदरों के आतंक के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां उनसे बचने की कोशिश में एक युवती तीसरी मंजिल से गिर गई और उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और लोग प्रशासन से बंदरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के हाथरस शहर के जलेसर रोड स्थित अक्रूर कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां बंदरों से बचने के लिए एक युवती मकान की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गयी और उसकी दर्दनाक मौत हो गयी.आपको बता दें कि हाथरस शहर में बंदरों के आतंक है.इसी के चलते खूंखार बंदरों ने युवती पर हमला बोला. बंदरों से बचने के चक्कर में युवती तीसरी मंजिल से नीचे गिर गयी.

खुद को बचाने के प्रयास में युवती घबरा गई और पीछे हटते हुए संतुलन खो बैठी. इससे पहले कि वह संभल पाती, वह सीधे तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई. गिरने के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.युवती की मौत से परिजन में कोहराम मच गया है. पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.आसपड़ोस के लोग इस वाकये से गुस्साए हुए है.उन्होंने बंदरों के न पकड़े जाने पर और इस हादसे पर नाराजगी व्यक्त की है.

लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बंदरों को पकड़ने या उन्हें हटाने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई. इस घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here