बाउंड्री वॉल तोड़कर घर के अंदर घुस गई अनियंत्रित बस, महिला को कुचला, हुई मौत

0
104

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार को एक अनियंत्रित बस बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए घर के अंदर घुस गई और महिला को कुचल दिया। महिला की दर्दनाक मौत हो गई है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और बस को जब्त कर लिया है। बस के अंदर यात्री भी बैठे हुए थे।

यह घटना सरई थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार यह यात्री बस सरई की तरफ जा रही थी और अचानक सरई रेलवे क्रॉसिंग के पास अनियंत्रित हो गई।

सड़क किनारे बने घर की बाउंड्री वॉल तोड़कर घर के अंदर घुस गई। बाउंड्री वॉल के अंदर बैठी महिला को बस ने कुचल दिया, महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है, चालक फरार हो गया है उसकी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here