विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस के लिए लड़ रहे 126 भारतीयों में से 12 मारे गए हैं, और 16 अब भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि 96 भारतीय वापस लौट चुके हैं और 18 अभी भारत आना बाकी हैं।

केरल के 32 वर्षीय बिनिल बाबू की रूस में अग्रिम मोर्चे पर लड़ते हुए मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने इसे दुखद घटना बताया और कहा कि भारतीय दूतावास रूस के अधिकारियों से संपर्क कर रहा है ताकि बिनिल का शव जल्द भारत लाया जा सके।
इसके अलावा, विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि वे रूस में फंसे भारतीयों की रिहाई और उनकी स्वदेश वापसी के लिए काम कर रहे हैं।


