तिथी :-03तृतिया23:18
पक्ष :-शुक्लपक्ष
माह:-ज्येष्ठ
विक्रम सम्वंत:-2082
शक सम्वंत:-1947
नक्षत्र :-आर्द्रा22:38
योग:-शूल15:46
करण:-तैतिल12:32
चन्द्रमा:-मिथुन
सूर्योदय:-05:38
सूर्यास्त:-19:19
दिशाशूल:-दक्षिण
निवारण उपाय:-दही का सेवन
ऋतु:-ग्रीष्म ऋतु
गुलीक काल:-09:04से10:44
राहूकाल:-14:05से15:45
अभीजित:-11:58से12:51
_____
मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-आज आपको रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं तो आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-आपकी आज अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-आज के दिन आप कुछ संवेदनशील रहेंगे। अपने आपको व्यस्त रखने का प्रयास करें। आपकी भावुकता और उदारता जैसी कमजोरी की वजह से कुछ लोग फायदा उठा सकते हैं। कुछ देर अपने लिए समय निकालें। निकट भविष्य में प्रमोशन की भी संभावनाएं बन रही हैं। बड़े कारोबारी लाभ के साथ-साथ अपनी साख को लेकर भी सजग रहें। विद्यार्थी वर्ग अच्छे मौके की तलाश में रहेंगे। परिश्रम में कोई कमी ना रखें।
कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-आज आपके लिए आशा की नई किरण मिलने जैसा दिन हो सकता है। व्यवसाय अथवा जॉब में में कुछ नया होने की उम्मीद आज जाग सकती है। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फ़ायदेमंद होगी। प्रेम प्रसंगों से आपको निराशा और दुख महसूस होगा। लापरवाही से किए गए कामों में नुकसान होने की संभावना है। बिना सोचे-समझे कोई काम शुरू न करें।
सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-आज ग्रहों के शुभ प्रभाव के कारण आज सुबह से ही आपका मूड अच्छा रहेगा और आपके सोचे हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। आज सुख-सुविधाओं में धन खर्च होगा। अपनी सोच सकारात्मक रखें। दिन सामान्य रहेगा। कैरियर व अन्य अवसरों के लिए यह समय बहुत सकारात्मक नहीं है। आपको वांछित परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। आप कुछ बुद्धिमान लोगों के संपर्क में आएंगे।
कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन उन्नतिदायक साबित होगा। आपकी इनकम स्थिर रहेगी लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी होने से कुछ चिंता की लकीरें आपके माथे पर आ सकती हैं। निकट संबंधी और मित्र अपना स्वार्थीपन व्यवहार दिखाएंगे। आगे से मतलब परस्त लोगों को इग्नोर करने का प्रयास करें। मानसिक तनाव कम हो सकता हैं। कोई आपके विश्वास का अनुचित लाभ उठाने की कोशिश कर सकता हैं। आपके लिए दिन अत्यधिक सोच विचार रहेगा।
तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। सामाजिक दायरा बढ़ाने में सक्षम होंगे। आप अपने काम पर एकाग्रता बरक़रार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंगे क्योंकि आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी।
वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-आज का दिन आपके लिए बहुत आत्मविश्वास से भरा हुआ रहेगा। कुछ कामों के मामले में आपको अपने सहयोगियों से पूरी मदद मिलेगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। पति-पत्नी के मध्य चल रहे विवादों में भी सकारात्मक हल निकलेगा। कैरियर व नौकरी में परिवर्तन जैसे अवसरों के लिए, यह समय बहुत सकारात्मक नहीं है। आपको वांछित परिणाम मिलने पर विलंब हो सकता हैं।
धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):–आज आपके लिए कुछ अच्छे संकेतों वाला दिन रह सकता है। आपको लाभ के मौके आसानी से मिलेंगे। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। काम के सिलसिले में विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। पसंदीदा वस्तु की खरीदारी से मन में प्रसन्नता रहेगी। प्रेम प्रसंगों में गलतफहमियां दूर होकर स्नेह में वृद्धि होगी। धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन बेहतर हो सकता है।
मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-आज आपका दिन बेहतर रहेगा। निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की तबियत में सुधार होगा और वे अपना प्यार आपके ऊपर बरसाएंगे। आज ही लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें।
कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-अगर आपको वांछित लाभ नहीं भी हो रहा तो चिन्ता नहीं करें। आने वाले कुछ ही दिनों में हालात बदल सकते हैं। इसके बाद समय बेहद अनुकूल नजर आएगा। आज का दिन किसी अच्छी योजना पर काम करने के लिए उपयुक्त हैं। नजदीकी मित्रों अथवा रिश्तेदारों के साथ किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है इसलिए संबंधों को खराब ना होने दें। बच्चों की गतिविधियों को भी नजर अंदाज ना करें।
मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-बेवजह का आलस्य बना रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। आपको व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहना ही आपके लिए हितकर होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। आज नए सम्पर्क बनाएं क्योंकि यह समय नेटवर्किंग के लिए बेहतरीन है। ससुराल पक्ष से कोई खुशी भरा समाचार मिल सकता है। परिवार तथा फाइनेंस से संबंधित फैसले बेहतर रहेंगे


