खेती कानूनों के खिलाफ भारत बंद:हरियाणा-पंजाब में बंद को सियासी दलों और कर्मचारियों का साथ, करनाल में ग्रामीणों ने हेलीपैड उखाड़ा; CM का प्रोग्राम रद्द

0
64

केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए दिल्ली की दहलीज पर डटे आंदोलनकारी किसान्। आज संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है, जिसका पंजाब-हरियाणा में खासा असर देखने को मिल रहा है।

 खेती कानूनों के विरोध में भारत बंद के आह्वान का पंजाब और हरियाणा में खासा असर देखने को मिल रहा है। किसान संगठनों ने सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सड़कें जाम करने का ऐलान कर रखा है। मंडियां भी बंद हैं, वहीं सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज प्रभाव‍ित है। पंजाब के करीब 50 हजार कर्मचारी अवकाश पर चले गए हैं।

उधर, हरियाणा में भी बंद को राजनैतिक दलों और कर्मचारी संगठनों का समर्थन मिल रहा है। हां भाजपा और जजपा ने खुद को इससे दूर रखा है। हालांकि दूध की सप्लाई, पेट्रोल पंप, शराब के ठेके वगैरह खुले नजर आ रहे हैं।

करनाल जिले के गांव पाढा में विरोध के चलते मुख्यमत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम से पहले तितर-बितर किए गए कुर्सी और सोफे।
करनाल जिले के गांव पाढा में विरोध के चलते मुख्यमत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम से पहले तितर-बितर किए गए कुर्सी और सोफे।
  • हरियाणा में करनाल जिले के गांव पाढा में CM मनोहर लाल का विरोध हो रहा है। यहां आज एक कार्यक्रम था, मगर देर रात लोगों ने यहां बनाए गए हेलीपैड को उखाड़ दिया। आयोजन के लिए रखी गयी कुर्सियों को हटा दिया।
पानीपत में एक बाजार में खुली दुकानें और उनके आगे खड़े बाजार आने वाले लोगों के वाहन। यहां आज सुबह सामान्य ही रही।
पानीपत में एक बाजार में खुली दुकानें और उनके आगे खड़े बाजार आने वाले लोगों के वाहन। यहां आज सुबह सामान्य ही रही।
  • पानीपत की सुबह पर भारत बंद का असर नहीं दिखा। पेट्रोलियम वेलफेयर एसोसिएशन ने सुबह 8 बजे से प्राइवेट पेट्रोल पंप बंद रखने का दावा किया था, लेकिन 9 बजे तक GT रोड और अंदर के पेट्रोल पंप खुले रहे। मेडिकल स्टोर और दूध-ब्रेड की दुकानों के साथ शराब के ठेके भी खुले मिले। रोडवेज स्टैंड से दिल्ली बहादुरगढ़ के साथ अन्य स्थानों के लिए बस सेवा जारी रही। उद्योग भी चालू रहे। सड़कों पर रोज की तरह कामगारों की भीड़ नजर आई।
  • हांसी में शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे पर कांग्रेसियों व विभिन्न संगठनों द्वारा हाईवे को बंद कर दिया गया
  • पलवल मार्केट में किसान नेता दुकानदारों से 11:00 से 3:00 दुकान बंद करने के लिए अपील करते नजर आए।
जालंधर के मकसूदां स्थित सब्जी मंडी के गेट पर गेट पर फ्रूट मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सदस्य किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए।
जालंधर के मकसूदां स्थित सब्जी मंडी के गेट पर गेट पर फ्रूट मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सदस्य किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए।
  • पंजाब की बात करें तो जालंधर के ज्यादातर जिम नहीं खुले। इसके अलावा सभी मेन बाजार बंद पड़े हुए हैं। सड़कों पर आवाजाही भी कम ही दिख रही है। मकसूदां स्थित सब्जी मंडी भी बंद है और उसके गेट पर फ्रूट मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर लेकर प्रदर्शन भी किया गया।
  • बटाला में शहर के नेहरू गेट इलाके में दवाइयों की दुकानें बंद हैं, लेकिन इसके सामने शराब का ठेका सुबह का खुला हुआ है। चकरी बाजार की सभी दुकानें बंद हैं। सिटी रोड का बाजार भी पूरा बंद है और लोग अपनी दुकानों के बाहर खड़े हैं। सिनेमा रोड का पूरा बाजार भी बंद पड़ा है। साथ ही सुक्खा सिंह महताब सिंह चौक पर DSP गुरदीप सिंह पुलिस बल को निर्देश देते नजर आए।
  • संगरूर के भवानीगढ़ में सभी बाज़ार और कारोबार पूरी तरह बंद नज़र आए। मेन बाज़ार में स्थित चार खंभा मार्केट के दुकानदारों ने दुकानें बंद करके केंद्र सरकार विरुद्ध नारे लगाए।
  • कपूरथला में भी पुलिस ने रास्ते बंद कर दिए हैं, वहीं किसान नेता लोगों से बाजार बंद करने निकले तो इसके बाद दुकानें बंद की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here