8 जनवरी का राशिफल : जाने कैसा रहेगा आपका आज दिन

0
91
  • मेषः

पॉजिटिव– निजी जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आज बाहरी गतिविधियों को स्थगित करके घर पर ही अपनी वित्तीय योजनाओं पर ध्यान केंद्रित रखें। आपके कार्य संपन्न होंगे। मांगलिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना खुशी देगा।

नेगेटिव– किसी संबंधी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है, लेकिन अपने क्रोध पर काबू रखें। आपका गुस्सा बच्चों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। खर्चा बढ़ सकता है।

व्यवसाय– व्यवसाय में कुछ नया काम शुरू करने के लिए स्थितियां अभी पक्ष में नहीं हैं, क्योंकि अभी मेहनत के अनुसार उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। अपने कार्यों की गोपनीयता का ध्यान रखें। साझेदारी से संबंधित व्यवसाय में विश्वसनीयता बनी रहेगी।

लव– परिवार जनों का सहयोग बना रहेगा, लेकिन पारिवारिक मामले में ज्यादा हस्तक्षेप न करें।

स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव लेने की वजह से दिमागी थकान होगी। इसलिए समय-समय पर आराम भी करें। कुछ समय मनोरंजन में भी व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग– नीला

भाग्यशाली अंक– 9

  • वृषः

पॉजिटिव– रुके हुए कार्य शुरू हो सकते हैं, इसलिए एकाग्रता से उन पर कार्य करें। इस समय ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। आप जो भी निर्णय लेंगे या काम करेंगे, उसमें निसंदेह सफलता मिलेगी।

नेगेटिव– आलोचनाओं और अफवाहों पर ध्यान न दें, तनाव रहेगा, लेकिन उससे आपका कोई अहित नहीं होगा, इसलिए निश्चिंत रहें। आर्थिक स्थिति ठीक रखने के लिए अपने खर्चों को कम करें।

व्यवसाय– आज आपके व्यवसाय में लिए गए निर्णय पर काम हो सकता है, इसीलिए प्रयासरत रहें। फाइनेंस संबंधी कार्य भी परेशानी के बाद पूरे हो जाएंगे। ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा।

लव– पति-पत्नी के संबंधों में सुधार आएगा, लेकिन प्रेम संबंधों का असर आपके परिवार पर पड़ सकता है, इसलिए उसमें समय नष्ट न करें।

स्वास्थ्य– किसी नकारात्मक बात की वजह से डिप्रेशन की स्थिति हो सकती है। बेहतर होगा कि किसी शुभचिंतक से अपनी परेशानियां शेयर करें।

भाग्यशाली रंग– केसरिया

भाग्यशाली अंक– 6

  • मिथुनः

पॉजिटिव– सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी, जनसंपर्क भी बेहतर होगा। लक्ष्य को हासिल करने का शुभ समय है। आपकी योग्यता खुलकर लोगों के सामने आएगी। आपकी उपलब्धियों को लेकर चर्चाएं रहेंगी।

नेगेटिव– आपके प्रतिद्वंद्वी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए उनकी गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। आर्थिक रूप से कुछ उलझनें आएंगी, लेकिन हर उलझन का सामना आप निडरता से करेंगे और हल भी पा लेंगे।

व्यवसाय– भाग्य मेहरबान रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यप्रणाली बहुत ही उत्तम रहेगी, जिससे उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। भविष्य में जल्दी ही लाभदायक स्थितियां उत्पन्न होंगी। प्रत्येक निर्णय स्वयं ही लें तो उत्तम है। विभिन्न स्त्रोतों से आय संभव है।

लव– परिवार के लिए जीवनसाथी का सहयोग और सेवा भाव आपको सुकून देगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर, डायबिटीज की नियमित जांच करते रहें। बदलते हुए मौसम का प्रभाव भी स्वास्थ्य पर पड़ेगा।

भाग्यशाली रंग– लाल

भाग्यशाली अंक– 5

  • कर्कः

पॉजिटिव– ग्रह स्थिति अनुकूल है। सहजता से आगे बढ़ते रहें। प्रयत्नशीलता आपके लिए फायदेमंद रहेगी। किसी मांगलिक आयोजन की योजना बनेगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखेगा।

नेगेटिव– अभी लाभ से ज्यादा व्यय की स्थितियां बन रही हैं, इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। आपके स्वभाव में कभी गुस्सा और कभी चिड़चिड़ापन हानिकारक रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई के लिए लापरवाही न करें।

व्यवसाय– आपने अगर किसी नए काम की शुरुआत की है तो उस पर गंभीरता से विचार करें। सफलता पाने के लिए हर संभव कोशिश करें। निकट भविष्य में ये काम आपके लिए आर्थिक दृष्टि से बहुत ही लाभदायक रहेगा। किसी को उधार देने से बचें।

लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का प्रेम और स्नेह आपके परिवार पर बना रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों के कारण दिक्कत हो सकती है।

स्वास्थ्य- ज्यादा टेंशन व थकान की वजह से सिर दर्द, कमजोरी महसूस करेंगे। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग– सफेद

भाग्यशाली अंक– 2

  • सिंहः

पॉजिटिव– निजी जीवन में सुख बढ़ेगा। अपने उसूलों व सिद्धांतों के साथ किसी भी कीमत पर समझौता न करना आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। मुसीबत में फंसे किसी मित्र की मदद करने से खुशी रहेगी।

नेगेटिव- अपने निजी कार्यों से ही मतलब रखें। ज्यादा बोलने से बचें। किसी गलत मार्ग को न अपनाएं। संतान की तरफ से कोई चिंता होने से मन परेशान रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ की मौज-मस्ती में अपना समय नष्ट न करें।

व्यवसाय– अगर नए काम की शुरुआत की है तो उसमें लाभ के अवसर मिलने वाले हैं। हालांकि वह मन मुताबिक नहीं होंगे। दूरदराज की लोगों से कुछ नुकसान होने की आशंका है। इनसे संबंधित कोई नजदीकी यात्रा करनी पड़ सकती हैं।

लव– जीवनसाथी का सहयोग आपको तनाव मुक्त रखेगा। आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम प्रसंगों के मामले में पड़कर अपने करियर से खिलवाड़ न करें।

स्वास्थ्य– अगर खांसी-जुकाम जैसी समस्या चल रही है तो उसे हल्के में न लें। जरा सी असावधानी नुकसानदायक रह सकती है।

भाग्यशाली रंग– हरा

भाग्यशाली अंक– 1

  • कन्याः

पॉजिटिव- आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। जिससे आप में आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपनी योग्यता पर भी गर्व होगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहेगा।

नेगेटिव– समय का पूरा ध्यान रखें। तय समय पर अपने कार्यों को पूरा करते जाएं। ध्यान रखें आपकी कटु वाणी व गुस्सा आपकी योजनाओं पर पानी फेर सकता है।

व्यवसाय– व्यवसाय में विस्तार संबंधी जो रूपरेखा बनाई है, उस पर अमल करने का उचित समय है, लेकिन आपकी जल्दबाजी की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। किसी भी प्रकार के गैरकानूनी काम करने से बचें।

लव– जीवन साथी के साथ छोटी सी बात पर नोकझोंक हो सकती है। संबंधों में तनाव न आने दें। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर बनेगा।

स्वास्थ्य– अपच और बदहजमी से परेशानी होगी। संयमित खानपान रखें।

भाग्यशाली रंग– बादामी

भाग्यशाली अंक– 5

  • तुलाः

पॉजिटिव– समय अनुकूल है। किसी प्रियजन से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान संबंधी समस्या हल करने में आप सक्षम रहेंगे। स्थितियां धनदायक चल रही हैं। उनका सदुपयोग करना आपकी क्षमता पर निर्भर करता है।

नेगेटिव– अपनी गरिमा और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। किसी पड़ोसी के साथ छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति उग्र रूप ले सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

व्यवसाय– कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। वहां के माहौल को अनुशासित बनाकर रखना आवश्यक है। प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि वरिष्ठ और अनुभवी लोगों का सहयोग लेना आपको कोई उचित राह दिखाएगा।

लव– व्यस्तता की वजह से परिवार में समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन परिवार के लोग आपकी स्थिति को समझेंगे और सहयोग भी करेंगे।

स्वास्थ्य- काफी समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या में सुधार आएगा। आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग– ऑरेंज

भाग्यशाली अंक– 6

  • वृश्चिकः

पॉजिटिव– आपका निर्णय कई योजनाओं को कार्य रूप में बदलेगा। तमाम व्यवस्था के बाद आप अपने परिवार के लिए भी समय निकाल लेंगे। अपनी कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखें।

नेगेटिव– सफलता पाने के लिए हर संभव प्रयास जरूरी है। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। ज्यादा डांट-फटकार बच्चों में हीन भावना उत्पन्न कर सकती है। इसका नकारात्मक प्रभाव उनकी पढ़ाई पर भी पड़ेगा।

व्यवसाय– व्यवसायिक गतिविधियों में वर्तमान स्थिति पर ध्यान रखें। जल्दी ही लाभ के रास्ते मिलने होने वाले हैं। अचानक ही कोई काम बनने से मन में प्रसन्नता रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को आज कोई स्पेशल कार्य मिल सकता है।

लव– घर का वातावरण मधुर रहेगा। घूमने-फिरने और डिनर आदि का प्रोग्राम यादगार होगा।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, चिंता न करें, लेकिन नकारात्मक वातावरण से अपना बचाव करें।

भाग्यशाली रंग– हरा

भाग्यशाली अंक– 9

  • धनुः

पॉजिटिव– आज पुराने दोस्तों के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। जिससे मन को खुशी रहेगी। आपका कोई प्रॉपर्टी या किसी खास वस्तु की खरीद-फरोख्त संबंधी कार्य हल होने वाला है, इसलिए पहले ही उस पर पूरा काम करके रखें।

नेगेटिव– इस समय कहीं भी आवाजाही या यात्रा करने से परहेज करें। अधिकतर समय अपने घर पर ही व्यतीत करें, क्योंकि वाद-विवाद होने की आशंका है। फाइनेंस से संबंधित कोई चिंता रह सकती है।

व्यवसाय– कार्यक्षेत्र में विस्तार संबंधी योजनाएं क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। इस समय आर्थिक पक्ष प्रबल रहेगा, लेकिन व्यवसायिक क्षेत्र में सारे निर्णय स्वयं ही लें, किसी का हस्तक्षेप न होने दें। इससे कामकाज में और अधिक बेहतरी आएगी।

लव– घर के किसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी में नोकझोंक हो सकती है। आपसी सामंजस्य से परेशानियों का निवारण करें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय खराब करना उचित नहीं है।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा। असंतुलित खान-पान की वजह से एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली रंग– गुलाबी

भाग्यशाली अंक– 3

  • मकरः

पॉजिटिव– बाहरी संपर्कों से बहुत अधिक फायदा होने वाला है। जो काम करने के लिए पिछले काफी समय से सोच-विचार कर रहे हैं, आज उसे पूरा करने का समय आ गया है। सूझबूझ और विवेक से कार्य करने से हर बात आपके पक्ष में रहेगी।

नेगेटिव- कोई भी निर्णय इमोशनल होकर न लें। बनते कार्यों में विघ्न पड़ने से आपको चिंता रह सकती है। धन संबंधी नुकसान संभव है। अगर घर में सुधार संबंधी कोई योजना बन रही है तो वास्तु नियमों का पालन करें।

व्यवसाय– कारोबार से संबंधित कोई गतिविधि व्यवस्थित रूप से पूरी हो जाएगी। पुश्तैनी व्यवसाय में अधिक लाभदायक परिस्थिति में बन रही है। समय का भरपूर फायदा उठाएं। अचानक से ही कोई काम बन सकता है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के ऊपर काम की अधिकता रहेगी।

लव– कुछ समय घर-परिवार के लिए निकालें। सबके साथ मनोरंजन की योजनाएं भी बनाएं। इससे आपसी प्रेम बढ़ेगा।

स्वास्थ्य– आंखों में दिक्कत हो सकती है। समय रहते टेस्ट करवा लें तो उचित रहेगा।

भाग्यशाली रंग– लाल

भाग्यशाली अंक– 8

  • कुंभः

पॉजिटिव– अनुकूल समय है। इस अच्छे समय का लाभ उठाने की कोशिश करें। अगर किसी महत्वपूर्ण कार्य पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आज परिस्थितियां अनुकूल हैं। इस पर गंभीरता से काम करें। घर की सुख-सुविधाओं से संबंधित वस्तुओं की खरीददारी होगी।

नेगेटिव– किसी नजदीकी रिश्तेदार की वजह से मनमुटाव होने की आशंका है। इसका असर परिवार पर भी पड़ सकता है, लेकिन घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह से समस्या सुलझ जाएगी। कटु वाणी का प्रयोग करने से बचें।

व्यवसाय– व्यवसाय में अपने काम से मतलब रखें और सफलता पाने की हर संभव कोशिश करें। वर्तमान समय में चल रहे कार्यों के साथ-साथ कुछ नए काम पर भी अपना ध्यान केंद्रित करें, क्योंकि इस समय परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं, निश्चित ही आपको फायदा होने वाला है।

लव– परिवार में शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल रहेगा। गलत प्रेम संबंधों से दूर रहें, इसका असर आपके पारिवारिक जीवन पर हो सकता है।

स्वास्थ्य– घुटनों में दर्द हो सकता है। गैस बढ़ाने वाली चीजों का सेवन न करें।

भाग्यशाली रंग– पीला

भाग्यशाली अंक– 8

  • मीनः

पॉजिटिव– आज किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से कोई विवादित मामला सुलझाने का अनुकूल समय है। आप घर या व्यवसाय संबंधी सभी जिम्मेदारियों को बड़ी गंभीरता से निभाएंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे।

नेगेटिव– अचानक ही कोई ऐसा खर्चा आएगा कि जिन पर कटौती करना मुश्किल रहेगा। आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। अपने क्रोध पर काबू रखें। धैर्य और संयम से काम लें। वरिष्ठ परिजनों को हर हाल में खुश रखने का प्रयास करें।

व्यवसाय– कारोबारी मामलों में कुछ व्यवधान रहेंगे। आपके साथ ठगी हो सकती है। इस समय रूपए-पैसे के मामले में किसी पर भी भरोसा करना ठीक नहीं है। ध्यान रखें कोई व्यवसायिक सूचना लीक हो सकती है।

लव– बड़े-बुजुर्गों के लिए सेवा भाव रखें। आपके परिवारिक जीवन में सौभाग्य आएगा। प्रेम प्रसंगों में भी सुख मिलेगा।

स्वास्थ्य- वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और किसी भी तरह की जोखिम न लें। गिरने या चोट लगने की आशंका बनी हुई है।

भाग्यशाली रंग– आसमानी

भाग्यशाली अंक– 3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here