Sirmaur: चाय की दुकान पर बैठे व्यक्ति से चरस बरामद

0
109

उपमंडल में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि लंकेश निवासी गांव व डा. पनौग तहसील शिलाई नशे का कारोबार करता है तथा वह चरस लेकर पांवटा साहिब बस स्टैंड की पिछली तरफ एक चाय की दुकान पर बैठा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने चाय की दुकान पर छापेमारी कर उक्त व्यक्ति से 205 ग्राम चरस बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here