शहडोल में दर्दनाक हादसा, खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में गिरने से दो मासूम बच्चियों की मौत

0
121

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में खेलते समय दो बच्चियां पानी से भरे गड्ढे में गिर गईं, प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को रागिनी सिंह और भामनी सिंह गड्ढे में गिर गई थीं। डूबने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना गोहपारू थाना क्षेत्र के भूरसी मंझौली टोला चूंदी नदी की है।

जहां दो 5 वर्षीय रागिनी सिंह और भामनी सिंह खेल रही थीं। जब काफी देर के बाद भी दोनों बच्चियां घर नहीं आईं, तो परिजन उनकी तलाश में जुट गए, जिसके बाद गड्ढे के किनारे दोनों की चप्पलें दिखाई दीं।

PunjabKesari

खोजबीन में उनके शव पानी में दिखाई दिए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों बच्चियों को तुरंत पानी से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here