बिहार में फिर करवट बदलेगा मौसम! फरवरी में बारिश का पूर्वानुमान

0
80

बिहार में अभी भी घने कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में तीन से चार दिनों तक घना कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही धीमी गति से पछुआ हवा चलेगी। वहीं दिन में धूप निकलने ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। इधर सुबह-शाम के समय घने कुहासे को देखते हुए मौसम विभाग ने जनता से अनुरोध किया है कि वाहन चलाते समय सतर्क तथा सावधान रहे। घने कोहरे के कारण दृश्यता सीमित होने से वाहन परिचालन प्रभावित हो सकता है।

फरवरी में बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों के लिए बिहार के 19 जिलों में घने कुहासे की संभावना जताई है। इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि  1 से 4 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है। राज्य के कई जिलों में फरवरी महीने के पहले सप्ताह हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।

PunjabKesari

वहीं आज यानी शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here