पंजाब पुलिस में बंपर भर्तियां, हाईटेक करने में जुटी मान सरकार

0
73

पंजाब सरकार राज्य में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़े कदम उठा रही है। इसके तहत पंजाब पुलिस को आधुनिक और मजबूत बनाया जा रहा है ताकि राज्य की सुरक्षा में कोई कमी न रहे। पंजाब की मान सरकार लगातार राज्य की पुलिस को हाईटेक बनाने में लगी हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि पुलिस हाईटेक होगी तभी अपराधियों को पकड़ पाएगी।

PunjabKesari

इसलिए जहां पुलिस को आधुनिक वाहन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। वहीं पंजाब पुलिस में लगातार भर्तियां भी की जा रही हैं और पंजाब पुलिस की ताकत बढ़ाई जा रही है। पंजाब की मान सरकार ने अब तक पंजाब पुलिस में करीब 8378 कर्मचारियों की भर्ती की है। इन कर्मचारियों को आधुनिक प्रशिक्षण देकर मजबूत बनाया जा रहा है। इसके अलावा पंजाब पुलिस को और भी अधिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here