IGP Jammu ने जारी किए निर्देश, सुरक्षा एजेंसियां High Alert पर

0
51

पुलिस महानिरीक्षक (आई.जी.पी.) जम्मू जोन भीम सेन टूटी, आई.पी.एस., डी.आई.जी. जे.एस.के. रेंज, शिव कुमार शर्मा, आई.पी.एस. और एस.पी. ग्रामीण बृजेश शर्मा के साथ सुरक्षा और कानून प्रवर्तन उपायों की समीक्षा करने के लिए सब डिवीजन अखनूर का दौरा किया।

अधिकारियों और जवानों के साथ की बातचीत

आई.जी.पी. जम्मू ने अधिकारियों और कर्मियों के साथ बातचीत की। इस दौरान उनकी चिंताओं को दूर किया और परिचालन तैयारियों पर जोर दिया।

CCTNS कामकाज और नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की समीक्षा

अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम (CCTNS) के कामकाज की समीक्षा की गई। साथ ही नए आपराधिक कानूनों को लागू करने की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

बॉर्डर मैनेजमेंट ग्रिड सिस्टम

मजबूत सीमा प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आई.बी.) और नियंत्रण रेखा (एल.ओ.सी.) पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई।

अपराध एवं सुरक्षा ब्रीफिंग

एस.डी.पी.ओ. और एस.एच.ओ. अखनूर ने क्षेत्र में अपराध की स्थिति और सुरक्षा ढांचे पर व्यापक ब्रीफिंग की।

परिचालन निर्देश

आई.जी.पी. जम्मू ने अधिकारियों और जवानों को उच्च सतर्कता बनाए रखने और अपने जिम्मेदारी वाले क्षेत्रों (ए.ओ.आर.) में पुलिस बुनियादी ढांचे की पूर्ण सक्रियता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here