सिस्टम फेल या फरेब का खेल ! पहले पति को नहीं दिया तलाक… सामूहिक विवाह में दूसरा निकाह करने पहुंची मुस्लिम महिला, ससुराल पक्ष ने पकड़ा

0
101

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में घपलेबाजी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब ताजा मामला हसनपुर के सुखदेवी इंटर कॉलेज में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम से सामने आया है। यहां एक पहले से विवाहित महिला दूसरी शादी करने पहुंची थी। सोहत गांव की रहने वाली आसमा की शादी तीन साल पहले रहरा थाना क्षेत्र के जयतौली गांव निवासी नूर मोहम्मद से हुई थी। पारिवारिक विवाद के कारण आसमा अपने पिता के घर रह रही थी। दोनों का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

रविवार को आसमा संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी जाबिर के साथ निकाह करने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंची। इसकी जानकारी मिलते ही उसके ससुराल वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। मामला मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार के सामने पेश किया गया। उन्होंने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। फर्जी जोड़े का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here