केजरीवाल की राज्यसभा जाने की अटकलें… AAP ने विरोधी पार्टियों को दिया जवाब

0
60

लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से उप चुनाव को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवारा ऐलान कर दिया है। पार्टी ने राज्यसभा के मैंबर संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार ऐलान किया है। इस के चलते जहां राजनीति गरमाई हुई नजर आ रही है वहीं अरविंद केजरीवाल के पंजाब से राज्यसभा भेजने के अटकलें भी तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा द्वारा दावा किया जा रहा है कि, राज्यसभा मैंबर संजीव अरोड़ा की जगह अब अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा भेजा जाएगा।

कांग्रेस व भाजपा ने खड़े किए सवाल

इस मुद्दे को लेकर पंजाब कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने सांसद संजीव अरोड़ा से कैबिनेट में जगह देने का सौदा किया है। इसी के चलते उन्हें लुधियाने वेस्ट से टिकट दी गई है। इस पूरे मामले से साफ जाहिर हो रहा है कि अरविंद केजरीवाल एक दिन भी सत्ता के बिना नहीं रह सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा द्वारा मुद्दे को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। भाजपा आई सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि केजरीवाल का पंजाब से राज्यसभा में नामांकन का रास्ता करना है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की जगह पंजाब से कोई और व्यक्ति राज्य का प्रतिनिधित्व करें।

‘आप’ का पलटवार

विरोधी पार्टियों द्वारा उठाए जा रहे सवालों को लेकर आम आदमी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल न तो पंजाब के मुख्यमंत्री बन रहे हैं और न ही राज्यसभा में जा रहे हैं। विरोधियों द्वारा किए जा रहे दावे गलत हैं। ये सिर्फ अफवाह है जोकि विरोधी पार्टियों द्वारा फैलाई जार ही हैं। अभी चुनाव होने हैं उसके नतीजे आएंगे और फिर आगे की नीति तय होगी।

क्यों लग रही अटकलें

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी का बड़ा चेहरा हैं और वह दिल्ली से चुनाव हा चुके हैं। इसके बाद वह सिर्फ पार्टी के संयोजक बन कर रह गए हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को दिल्ली विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बना है। ऐसे में ये अटकलें लग रही हैं कि केजरीवाल राज्यसभा में संजीव अरोड़ा की जगह पर जाएंगेऔर यहां से वह नेशनल स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे। क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार का अब फोक्स सिर्फ पंजाब और गुजरात पर है। वहीं अगर बात करें मनीष सिसोदिया की तो उन्हें भी पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उनके पास प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here