शादी समारोह से लौट रहे परिवार के साथ हुआ बड़ा हादसा, 2 मासूम बच्चों की गई जान

0
126

हरियाणा के फरीदाबाद जिले से दिल दहला देना देने वाला मामला सामने आया है जहां पर बीती रात एक शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी के साथ उनके तीन बच्चे फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित तिगांव रोड से होकर गुजर रहे एक गंदे नाले में बाइक सहित गिर गए।

जानकारी के मुताबिक यह घटना बीती रात लगभग साढ़े नौ बजे की है। इस घटना में 8 साल की बच्ची साक्षी की मौत हो गई जिसके शव को बरामद कर लिया गया है। तो वहीं 4 साल के बेटे निखिल का शव सुबह बरामद किया गया जिसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मीनाक्षी उम्र 6 वर्ष और दोनों पति-पत्नी बच गए है जिन्हें आसपास के लोगों ने समय रहते गंदे नाले से बाहर निकाल लिया।

शादी समारोह से लौट रहे परिवार के साथ हुआ हादसा 

वहीं जांच अधिकारी भूपेंद्र ने बताया कि दाताराम पुत्र चरण सिंह जोकि राजीव कॉलोनी का रहने वाला है। बीते कल रात को वह तिगांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर वापस राजीव कॉलोनी बाइक पर लौट रहा था। बाइक पर उसकी पत्नी रजनी, बेटी साक्षी उम्र 8 वर्ष बेटी मीनाक्षी उम्र 6 वर्ष और बेटा निखिल उम्र 4 वर्ष सवार थे जैसे ही वह बल्लभगढ़ बायपास रोड के नजदीक आया। तिगांव पुल के पास सड़क निर्माण के चलते रास्ते को बंद किया हुआ था लेकिन लोगों ने यहां से थोड़ा रास्ता निकाला हुआ था जिससे बाइक निकालने की कोशिश की। जिसके बाद उसकी बाइक अनबैलेंस हो गई और सभी नाले में गिर गए। आसपास के लोग दौड़ पड़े और जैसे- तैसे दाताराम उसकी पत्नी रजनी और 6 साल की बेटी मीनाक्षी को नाले से बाहर निकाल लिया, लेकिन 8 साल की साक्षी को जब तक नाले से बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं निखिल के शव को सुबह बरामद किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here