फूफा ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार, नर्मदा नदी किनारे किया दुष्कर्म

0
131

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में फूफा ने अपनी भतीजी के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी भतीजी को नर्मदा नदी में नहाने की कह कर ले गया था उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। 12 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया।

लड़की का परिवार सतना जिले का रहने वाला है और नर्मदापुरम में नर्मदा किनारे बने ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए आया था। पीड़िता की जब तबीयत खराब हुई तो अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। यहां पर पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी फूफा पर मामला दर्ज कर लिया है।फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है, आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here