मामा को घर बुलाकर घंटों मुलाकात करती थी भांजी, असलियत जान पति के उड़ गए होश…जानिए क्या था राज?

0
112

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के थाना इंदिरापुरम पुलिस ने खोड़ा में किराए पर रहने वाले एक युवक की हत्या का खुलासा महज 24 घंटे में कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी ने पुलिस थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति ने कर दी है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और इस मामले को सुलझाने के लिए टीम बनाई।

पुलिस ने महज 24 घंटे में किया घटना का खुलासा
पुलिस को घटनास्थल के आसपास मिले साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी इबादत उर्फ इब्बे को गिरफ्तार किया गया। हत्या का कारण यह था कि मृतक का मकान मालिक इबादत था, और उसका मृतक की पत्नी से पिछले आठ महीनों से अवैध संबंध था। इसके अलावा, मकान किराए को लेकर भी मृतक और इबादत के बीच विवाद था। आरोपी इबादत ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने मृतक जलाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। 5 मार्च को इबादत ने जलाल को पान खिलाने के बहाने अपने घर बुलाया। वहां उसने जलाल के साथ शराब पी और मौका मिलते ही उसके सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मृतक और आरोपी के बीच था मामा-भांजा का रिश्ता

मृतक फैजल और आरोपी इबादत के बीच मामा-भांजा का रिश्ता था। फैजल बिहार के पूर्णिया का रहने वाला था और वह खोड़ा में इबादत के मकान में किराए पर रहता था। फैजल मजदूरी करके अपना परिवार चलाता था। 7 मार्च को अभयखंड पार्क में फैजल का शव मिला। फैजल अपनी पत्नी की बड़ी बहन के घर गया था, लेकिन वह वापस नहीं आया। फैजल का मोबाइल उसकी जेब में मिला था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here