Navratri 2025 Vrat Puja Tithi: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है. इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. चैत्र नवरात्रि 2025 का आरंभ 30 मार्च 2025 से होगा और समापन 7 अप्रैल 2025 को होगा. इस दौरान कलश स्थापना से लेकर कन्या पूजन तक का विशेष महत्व होता है.

चैत्र नवरात्रि 2025 के नौ दिनों का कार्यक्रम (Chaitra Navratri 2025 Vrat Pujan Schedule)
| तिथि | दिन | देवी का स्वरूप | विशेष पूजन |
| 30 मार्च 2025 | रविवार | शैलपुत्री | कलश स्थापना, दुर्गा सप्तशती पाठ |
| 31 मार्च 2025 | सोमवार | ब्रह्मचारिणी | व्रत, देवी का दूध से अभिषेक |
| 1 अप्रैल 2025 | मंगलवार | चंद्रघंटा | सिंदूर, लाल फूल अर्पित करें |
| 2 अप्रैल 2025 | बुधवार | कूष्मांडा | घी और गुड़ का भोग अर्पित करें |
| 3 अप्रैल 2025 | गुरुवार | स्कंदमाता | गरीबों को केले दान करें |
| 4 अप्रैल 2025 | शुक्रवार | कात्यायनी | सुहागन महिलाओं को श्रृंगार सामग्री दें |
| 5 अप्रैल 2025 | शनिवार | कालरात्रि | हनुमान चालीसा और रामचरितमानस का पाठ |
| 6 अप्रैल 2025 | रविवार | महागौरी | कन्या पूजन, हलवा-पूरी का भोग |
| 7 अप्रैल 2025 | सोमवार | सिद्धिदात्री | हवन, पूर्णाहुति और व्रत का समापन |


