UP : आगरा में मरम्मत कार्य के दौरान गिरी चार दुकानें, 2 सगे भाइयों की मौत, 7 घायल

0
137

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हादसा हो गया. जहां एक कॉलोनी में चार दुकानें ढह गई. जिससे दो सगे भाइयों की मौत हो गई.जबकि 7 अन्य घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उत्तर प्रदेश के आगरा में एक भीषण हादसा हो गया. जहां एक कॉलोनी में चार दुकानें ढह गईं, जिससे दो सगे भाइयों की मौत हो गई. जबकि 7 अन्य घायल हो गए. घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को यहां एक कॉलोनी में चार दुकानें ढहने से दो भाइयों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी ने बताया कि मृतकों की पहचान सगे भाइयों किशन उपाध्याय (65) और विष्णु उपाध्याय (60) के रूप में हुई है. त्यागी ने बताया कि घटना शाम करीब 4 बजे सेक्टर 7 आवास विकास कॉलोनी में हुई, जब दुकानों में कुछ मरम्मत और नवीनीकरण का काम चल रहा था और दुकानें ढह गईं.

मौके पर परिवार के कुछ सदस्य और मजदूर मौजूद थे. मलबे से नौ लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान किशन और विष्णु की मौत हो गई. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here