NATIONAL : छिंदवाड़ा में एक साथ नजर आए बंटी साहू और नकुलनाथ, पादुका पूजन के बाद जगद्गुरु शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद

0
114

जगद्गुरु शंकराचार्य ने अपने प्रवचन में कहा कि धर्म की रक्षा के लिए आज सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा. उन्होंने समय की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि जो कार्य समय रहते किया जाए, वही सफल होता है.

इस अवसर पर सांसद बंटी साहू ने अपने परिवार सहित गुरुदेव से आशीर्वाद लिया और विधिवत पादुका पूजन किया. वहीं, पूर्व सांसद नकुलनाथ ने अपने निवास “कमलकुंज” में महाराज की अगवानी की और श्रद्धा पूर्वक पादुका पूजन कर परिवार व क्षेत्रवासियों की ओर से आशीर्वाद प्राप्त किया.

नकुलनाथ ने मीडिया से बातचीत में कहा, “महाराज के आगमन से छिंदवाड़ा की पवित्रता और धार्मिक ऊर्जा में वृद्धि हुई है. यह सौभाग्य की बात है कि हमारे निवास में उनका पदार्पण हुआ.” धर्म के इस मंच ने यह सिद्ध कर दिया कि भले ही राजनीति में मतभेद हों, लेकिन श्रद्धा और आस्था सभी को एक सूत्र में बांध सकती है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here