फिल्म अभिनेता एवं लोकप्रिय जननेता गोविंदा से रेलवे सलाहकार श्री आलोक द्विवेदी की एक शिष्टाचार मुलाकात हुई। इस दौरान राजनीति से जुड़े समसामयिक विषयों, उत्तर प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों तथा रेलवे सुरक्षा एवं रेलवे संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में आईआरसीटीसी द्वारा संचालित ट्रेनों और सेवाओं को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। गोविंदा जी ने यात्रियों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से आईआरसीटीसी में कुछ सुधार किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

मुलाकात के दौरान गोविंदा जी ने श्री आलोक द्विवेदी के सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें अपना छोटा भाई बताया और स्नेहपूर्वक आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर गोविंदा जी का सरल, सहज एवं आत्मीय स्वभाव सभी को प्रभावित करता नजर आया।
इस मौके पर उनके सहयोगी श्री महेंद्र यादव भी उपस्थित रहे। बातचीत के दौरान आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों एवं राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। गोविंदा जी ने शीघ्र ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करने की बात कही तथा यह भी बताया कि हाल ही में उनकी भेंट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से हुई है।
यह मुलाकात जनसेवा, राजनीति और विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद के रूप में देखी जा रही है।


