ENTERTAINMENT : दूसरी शादी में म‍िले धोखे से नहीं टूटीं एक्ट्रेस, खरीदा करोड़ों का घर, बेटे संग किया गृहप्रवेश

0
41

टेलीविजन एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. दलजीत ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली शादी शालीन भनोट से हुई थी. दूसरी शादी केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल से. पर एक्ट्रेस की दोनों शादियां असफल रहीं. वो एक बेटे जेडन की मां भी हैं. जिंदगी ने दलजीत के सामने तमाम मुश्किलें लाकर खड़ी कीं. लेकिन वो हिम्मत नहीं हारीं और आखिर दलजीत ने मुंबई में अपना घर बना लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नए घर की झलक दिखाई है.

मुंबई जैसे शहर में अपना घर बनाना छोटी बात नहीं है. दो-दो टूटी शादियों का दर्द झेलने के बाद दलजीत ने मुंबई में अपना आलीशान घर बना लिया है. 1 मार्च को उन्होंने अपने नए घर में गृह प्रवेश पूजा कराई. गृह प्रवेश पूजा के साथ उन्होंने कीर्तन भी कराया.दलजीत ने अपने नए घर की थीम व्हाइट रखी है. व्हाइट कलर सुकून और शांति का प्रतीक माना जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दलजीत के नए घर में कीर्तन हो रहा है. हर कोई भक्ति में लीन दिख रहा है. दलजीत घरवालों से बात करने में बिजी दिख रही हैं. घर में पूजा-पाठ का माहौल देखकर पता चल रहा है कि उन्हें ऊपरवाले पर काफी आस्था है. पिछले साल दलजीत ने ख्वाहिश जताई थी कि वो मुंबई में अपना घर बनाना चाहती हैं और ये साल शुरू होते ही उनकी ये ख्वाहिश पूरी हो गई.

दलजीत कौर के लिए अकेले मुंबई में इतना कुछ हासिल करना आसान नहीं रहा है. शालीन भनोट से तलाक के बाद 2023 में उन्होंने निखिल पटेल से दूसरी शादी की थी. शादी के बाद दलजीत इंडिया छोड़कर केन्या शिफ्ट हो गई थीं. लेकिन वहां जाकर उन्हें पता चला कि निखिल उन्हें धोखा दे रहा है. इसके बाद वो इंडिया वापस आ गईं. वापस लौटने के बाद उन्होंने फिर से काम करना शुरू किया. ताकि बेटे जेडन को अच्छी लाइफ दे सकें. वो सिंगल मदर के तौर पर अपनी हर जिम्मेदारी निभा रही हैं और कामयाबी की ओर बढ़ रही हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here