NATIONAL : आगरा में देर रात दर्दनाक हादसा, कैला देवी से लौट रही कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत

0
40

आगरा के चित्राहाट में 19 मार्च को एक कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए. सभी लोग करौली से कैला देवी के दर्शन कर लौट रहे थे. हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ.

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गुरुवार, 19 मार्च की रात बड़ा हादसा हो गया. आगरा के चित्राहाट क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में कार में बैठे पांच लोगों की दर्दनात मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं. बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी लोग राजस्थान के करौली से मां कैला देवी के दर्शन कर वापस घर जा रहे थे. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. इस एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

बताया जा रहा है कि इस हादसे में मरने वालों में पिता बेटा और बहू शामिल हैं. पिता कामता प्रसाद पूर्व फौजी थे. उनके बेटे और बहू सीमा, 3 साल की नातिन आराध्या और बोलेरो ड्राइवर ऋषि की इस हादसे में जान चली गई है. दो इटावा और तीन औरैया के रहने वाले हैं. 70 वर्षीय कामता प्रसाद के परिवार के लोग दो कारों में सवार होकर कैला देवी दर्शन के लिए गए थे. वहां से वापस आ रहे थे.

सभी घायलों के नाम भी सामने आए हैं. रोशनी, अवनीश, आदित्य और ऋषभ को गहरी चोटें आई हैं. सभी को सैफई के मेडिक कॉलेज में रेफर किया गया है. वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है.

पुलिस को प्रथम दृष्टया अंदेशा लगा है कि बोले ड्राइवर ऋषि को नींद आने की वजह से गाड़ी पेड़ से टकराई. हादसे से तेज आवाज हुई और कार में बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई. आसपास के लोग दौड़कर लोगों को बचाने पहुंचे. कार का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया. परिवार नवरात्रि के पहले दिन मंदिर दर्शन के लिए गया था, जब देर रात यह हादसा हुआ. मृतकों के परिवार को जानकारी दे दी गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here