ENTERTAINMENT : आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी संग कर ली सगाई? गिफ्ट की बेशकीमती हीरे की अंगूठी…….

0
258

आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के लिए दो बेहद खास और रेयर जेमस्टोन रिंग्स बनवाई हैं. इसके बाद अफवाह उड़ने लगी कि क्या आमिर ने गौरी संग सगाई कर ली है. लेकिन हम आपको बताते हैं इसकी सच्चाई.

बॉलीवुड के मिस्टर. परफेक्शनिस्ट आमिर खान लगता है तीसरी शादी की तैयारी में हैं. खबर है कि उन्होंने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ सगाई भी कर ली है. दोनों की उंगलियों में डायमंड रिंग चमकती दिखी. आमिर भले ही 60 साल के हो चुके हैं, रोमांस के मामले में वो आज भी अच्छे अच्छों को पीछे छोड़ देने की हिम्मत रखते हैं. वो गौरी का हाथ थामे एक इवेंट में नजर आए, जिसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे कि दोनों की रिंग सेरेमनी हो गई है.

हालांकि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है. एक्टर ने सगाई नहीं की है, ना ही उनका फिलहाल तीसरी शादी का कोई इरादा है. वो कह चुके हैं कि वो गौरी से अपने दिल और दिमाग में शादी कर चुके हैं.

दरअसल, आमिर ने हाल ही में गौरी के लिए दो बेहद खास और रेयर जेमस्टोन रिंग्स बनवाई हैं. ये रिंग्स दुनिया के सबसे चुनिंदा और कीमती पत्थरों से तैयार की गई हैं, जिन्हें बनाने में कारीगरों को कई घंटे लगे. ये दोनों रिंग्स लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड QWEEN से बनवाई गई हैं, जो अभी तक ऑफिशियली लॉन्च भी नहीं हुआ है. लेकिन आमिर खान पहले ही इसके ग्राहक बन चुके हैं. गौरी को हाल ही में जो खूबसूरत हल्के नीले रंग की रिंग पहने देखा गया था, वही इन दो रिंग्स में से एक है.

आमिर ने सिर्फ एक रिंग लेने की बजाय दो रिंग्स बनवाने का फैसला किया. उनका मानना है कि ‘प्यार को एक ही एहसास से नहीं समझा जा सकता,’ इसलिए उन्होंने रिश्ते के अलग-अलग पहलुओं को दिखाने के लिए दो रिंग्स चुनीं. इन खास रिंग्स में एक एक्वामरीन (नीला पत्थर) है और दूसरी रूबी (लाल पत्थर). दोनों को उनकी खूबसूरती और रेयरिटी की वजह से चुना गया है.

पहली रिंग में ब्राजील से लाया गया चमकदार नीला एक्वामरीन है, जिसके चारों तरफ हीरों की खूबसूरत डिजाइन है. दूसरी रिंग में मेडागास्कर का हाई-क्वालिटी रूबी लगा है. इन दोनों पत्थरों का मतलब भी खास माना जाता है- रूबी प्यार और जुनून को दिखाता है, जबकि एक्वामरीन सुकून, साफ सोच और इमोशनल गहराई का प्रतीक है. यानी दोनों मिलकर रिश्ते की अलग-अलग लेकिन जरूरी भावनाओं को दिखाते हैं.

दुनिया में मिलने वाले ऐसे पत्थरों में से सिर्फ 0.3% ही इतने शुद्ध और बड़े होते हैं. इस रिंग को सोने में सेट किया गया है और इसके चारों ओर 40 हीरे लगे हैं. इसे बनाने में 363 घंटे लगे और 131 कारीगरों ने मिलकर इसे तैयार किया. दूसरी रिंग में रूबी (लाल पत्थर) लगाया गया है, जो मेडागास्कर से आया है. इतने अच्छे क्वालिटी के रूबी सिर्फ 0.1% ही होते हैं. इस रिंग को बनाने में 812 घंटे लगे.

हाल ही में जब गौरी स्प्रैट एक खूबसूरत हल्के नीले रंग की रिंग पहने नजर आईं, तो उसका डिजाइन और रंग तुरंत लोगों का ध्यान खींचने लगा. बाद में पता चला कि ये खास रिंग आमिर खान ने ही उनके लिए बनवाई है. और ये सगाई की नहीं बल्कि उनकी ओर से गौरी को दिया बेशकीमती तोहफा है.

आमिर गौरी से पहले किरण राव और रीना दत्ता संग रिश्ते में रह चुके हैं. रीना उनकी पहली पत्नी हैं, जबकि किरण दूसरी पत्नी. रीना से आमिर को दो बच्चे हैं- जुनैद और आयरा. तो वहीं किरण से एक बेटा है- आजाद.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here