UP : संभल के एसपी IPS केके विश्नोई और आईपीएस अंशिका की हुई रिंग सेरेमनी…..

0
108

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी, अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई के रिंग सेरेमनी धूमधाम से हुई. दोनों के एक-दूसरे को अंगूठी पहनाने के कई फोटो और डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शादी 29 मार्च को बाड़मेर में होगी और 30 मार्च को जोधपुर में रिसेप्शन होगा. इसमें शामिल होने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी निमंत्रण दिया गया है.

यूपी की सबसे चर्चित आईपीएस जोड़ी, अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं. दोनों की शादी 29 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर में होने वाली है, इससे पहले कल गुरुवार (26 मार्च) को उनकी रिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया. इस समारोह की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते और साथ में डांस करते हुए दोनों नजर आ रहे हैं.

इस रिंग सेरेमनी से कुछ दिन पहले मुरादाबाद के लोदीपुर बिश्नोई धाम में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा ने इस दौरान अपने परिवार के सदस्यों के साथ हवन पूजन में भाग लिया. धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रों का उच्चारण हुआ और गुरु जंभेश्वर महाराज के ध्यान में आहुतियां दी गईं. विशेष रूप से, इस अवसर पर अंशिका वर्मा का बिश्नोई परंपरा के अनुसार नामकरण और पाहाल ग्रहण किया गया. पाहाल दीक्षा, किसी व्यक्ति को औपचारिक रूप से बिश्नोई समाज में शामिल करने की प्राचीन परंपरा है. लोदीपुर बिश्नोई धाम बिश्नोई समाज का एक महत्वपूर्ण धार्मिक और आध्यात्मिक केंद्र माना जाता है.

दोनों आईपीएस 29 मार्च को बाड़मेर में सात फेरे लेंगे. इसके अगले दिन, यानी 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिसोर्ट में रिसेप्शन का आयोजन होगा. इस खास अवसर के लिए केके बिश्नोई ने अपने माता-पिता के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी निमंत्रण दिया था. 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले हैं. वर्तमान में वे संभल जिले में एसपी के पद पर तैनात हैं. संभल में अपनी तैनाती के दौरान उन्होंने कानून और व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है. उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक सूझबूझ की सराहना कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर चुके हैं. उन्हें 2024 में गोरखपुर से संभल जिले में तैनात किया गया था.

दूसरी ओर, आईपीएस अंशिका वर्मा वर्तमान में बरेली में एसपी साउथ के पद पर तैनात हैं. 2018 बैच की यह अफसर प्रयागराज की मूल निवासी हैं. उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा वहीं से प्राप्त की. अंशिका वर्मा की कार्यशैली को हमेशा गंभीर, संवेदनशील और निर्णायक माना जाता है. बरेली में अपनी तैनाती के दौरान, उन्होंने एनडीपीएस, हत्या और अन्य गंभीर मामलों को बेहद कुशलता और तेजी से सुलझाया है.

दोनों के रिंग सेरेमनी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वीडियो में दोनों के केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा को डांस करते और एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते देखा जा सकता है. फोटो और वीडियो में उनके परिवार के सदस्यों की उपस्थिति भी देखी जा सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here