ENTERTAINMENT : शिल्पा शिंदे के शो ‘भाबी जी घर पर हैं 2.0’ पर लगने वाला है ताला, इस मजबूरी में चैनल को लेना पड़ा ये फैसला

0
36

भाबीजी घर पर हैं उन शोज में से एक है, जो सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. हाल ही में भाबीजी जी घर पर हैं 2.0 लॉन्च किया गया था. अब खबरें हैं कि ये शो बंद होने वाला है.भाबीजी घर पर हैं 2.0 की कुछ महीने पहले ही स्ट्रीमिंग हुई थी. इसके जरिए शिल्पा शिंदे ने सालों बाद एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी की थी. लेकिन अब शिल्पा के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है और वो ये है कि भाबीजी घर पर हैं 2.0 पर ताला लगने वाला है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस शो के बंद होने की वजह एंड टीवी में होने वाले बदलाव हैं.रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कंपनी अब नए कंटेंट मेकिंग बंद करने की प्लानिंग कर रही है. ऐसे में भाबीजी घर पर हैं 2.0 के कलाकार 5 अप्रैल को शो के आखिरी एपिसोड की शूटिंग करेंगे.रिपोर्ट के अनुसार मई 2026 में &TV को री-रन चैनल बनाने की खबरें आ रही हैं. ये बदलाव नए मैनेजमेंट के काम संभालने के बाद लागू किया जाएगा,क्योंकि, अब चैनल की रणनीति में बदलाव की प्लानिंग हो रही है.आने वाले वीक में चैनल नए शोज पर ध्यान देना बंद कर देगा.

फिलहाल पुराने सीरियल्स को ही टेलीकास्ट किया जाएगा.इन सबका असर उन शोज पर पड़ने वाला है, जो चैनल पर टेलीकास्ट किया जा रहा है. चैनल का सबसे लंबा चलने वाला शो भाबीजी घर पर हैं अब बंद हो जाएगा, ये खबर फैंस को काफी निराश करने वाली है.रिपोर्ट के अनुसार इस शो का आखिरी एपिसोड 16 अप्रैल को टेलीकास्ट किया जाएगा. पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि &TV को छोड़ मेकर्स इस शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर शिफ्ट कर देंगे. हालांकि, लेटेस्ट अपडेट के अनुसार अब इस शो को बंद कर दिया जाएगा.

आपको बता दें शिल्पा शिंदे से पहले इस शो में शुभांगी अत्रे को अंगूरी भाभी के कैरेक्टर में देखा जाता था. लगभग 9 से 10 साल तक उन्होंने इस कैरेक्टर को बहुत शिद्दत के साथ निभाया और अब हाल ही में शिल्पा शिंदे की एंट्री हुई थी. हालांकि, जब शो की शुरुआत हुई थी तो शिल्पा शिंदे ने ही अंगूरी भाभी का कैरेक्टर निभाया था. उसके बाद उन्होंने शो छोड़ा तो शुभांगी अत्रे ने उनकी जगह ली.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here