Gold Silver Price Today: सोने की चमक बढ़ी, चांदी हुई सस्ती; जानिए आपके शहर में किस रेट पर बिक रहा सोना…

0
37

घरेलू फ्यूचर मार्केट में 1 अप्रैल को सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सोने में जहां मजबूती है वहीं, चांदी फिसल गई है. आइए जानते हैं आपके शहर में सोना-चांदी का ताजा भाव…

घरेलू फ्यूचर मार्केट में बुधवार, 1 अप्रैल को सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सोने में जहां मजबूती है वहीं, चांदी फिसल गई है. खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 588 रुपये की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.

एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,51,427 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,50,761 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.

सुबह करीब 10:05 बजे, गोल्ड वायदा 0.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,51,349 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,51,870 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं आज आपके शहर में सोना-चांदी का ताजा भाव क्या है….

चांदी की कीमत

एमसीएक्स पर 5 मई 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 0.71 फीसदी या करीब 1,699 रुपये की गिरावट के साथ 2,39,193 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,39,257 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,40,612 रुपये था.

दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी आज 2,550 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 25,500 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,650 रुपये चल रही है.

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,51,630 रुपए
22 कैरेट – 1,39,000 रुपए
18 कैरेट – 1,13,760 रुपए

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,51,480 रुपए
22 कैरेट – 1,38,850 रुपए
18 कैरेट – 1,13,610 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,53,270 रुपए
22 कैरेट – 1,40,500 रुपए
18 कैरेट – 1,17,100 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,51,480 रुपए
22 कैरेट – 1,38,850 रुपए
18 कैरेट – 1,13,610 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,51,530 रुपए
22 कैरेट – 1,38,900 रुपए
18 कैरेट – 1,13,660 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,51,630 रुपए
22 कैरेट – 1,39,000 रुपए
18 कैरेट – 1,13,760 रुपए

पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,51,530 रुपए
22 कैरेट – 1,38,900 रुपए
18 कैरेट – 1,13,660 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,51,480 रुपए
22 कैरेट – 1,38,850 रुपए
18 कैरेट – 1,13,610 रुपए

मिडिल ईस्ट तनाव पर ट्रंप का बड़ा बयान

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव ज्यादा समय तक नहीं रहेगा और जल्द ही हालात सामान्य हो सकते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि अगले दो से तीन हफ्तों के भीतर अमेरिकी सैनिक ईरान से वापस आ सकते हैं. इस बयान के बाद सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here