Health : अचानक टूटने लगे जरूरत से ज्यादा बाल, शरीर में छुपी हो सकती है यह बीमारी

0
37

बालों का अचानक ज्यादा टूटना सिर्फ एक सामान्य समस्या नहीं, बल्कि शरीर के अंदर चल रही किसी गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है. इसलिए समय रहते इसके कारण को समझना और इसका सही इलाज करवाना जरूरी है.

आजकल बालों का झड़ना एक आम समस्या बन चुकी है. आमतौर पर यह माना जाता है कि 50 से 100 रोजाना बाल का गिरना सामान्य होता है. हजारों लाखों बालों में 50-60 बालों का गिरना कोई परेशानी की बात नहीं होती, लेकिन जब अचानक बाल जरूरत से ज्यादा टूटने लगें तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है. कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जिनके बाल गुच्छों में झड़ते हैं, कंघी करने पर बाल का एक मोटा हिस्सा हाथ में आ जाता है और सिर से बाल गायब हो जाते हैं. कई लोग इसे सिर्फ मौसम , हेयर केयर की कमी या तनाव का असर समझकर टाल देते हैं, लेकिन कई बार यह शरीर में छुपी किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है, इसलिए समय रहते इसके कारण को समझ लेना बेहद जरूरी है.

यह बात सच है कि अच्छे बालों के लिए अच्छी सेहत, सही खानपान और कसरत बहुत ज़रूरी है. हालांकि, कभी-कभी शरीर में कोई बीमारी हमारे शरीर मे अपना घर बनाने लगती है, जिसकी वजह से बाल झड़ने लगते हैं साथ ही शरीर में दर्द और कमजोरी महसूस होने लगती है. इन छोटे-मोटे दिखने वाले लक्षणों के पीछे कोई बड़ी बीमारी भी हो सकती है जिसे आमतौर पर काफी लोग नजरअंदाज कर देते है.

आजकल थायरॉइड एक आम बीमारी बन गई है. अधिकतर लोगों में थॉयरायड की बीमारी देखने को मिलती है चाहे वह पुरूष हो या महिला. आपको बता दें कि थॉयरायड गर्दन के सामने की तरफ तितली की तरह ग्लैंड होता है जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने मे मदद करती है, जब इसमें गड़बड़ी होती है तो इसका असर बालों पर भी पड़ता है. हाइपोथायरॉइड या हाइपरथायरॉइड दोनों ही स्थितियों में बाल तेजी से झड़ने लगते हैं और कमजोर हो जाते हैं.

यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से बालों की जड़ों पर हमला करने लगता है इससे बाल अचानक झड़ने लगते हैं. इस बीमारी में स्कैल्प पर गोल-गोल चकती (पैचेस) जैसा गंजापन होते दिखने लगता है. ऐलोपेशिया एराइटा में कुछ भी निश्चित होकर नहीं कह सकते हैं कि बाल बिल्कुल गिर जायेंगे या फिर से वापस आयेंगे, ये शरीर पर निर्भर करता है क्योंकि बाल गिरकर कभी भी वापस आ सकता है या आने के बाद फिर से गिर सकता है.

खून की कमी यानी एनीमिया, विशेष रूप से आयरन की कमी, बालों के झड़ने के प्रमुख कारणों में से एक है. खून में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने से बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व ठीक से नहीं पहुंच पाते हैं. साथ ही जब शरीर में आयरन की कमी होती है, तो शरीर बालों को पोषण देने के बजाय उसे महत्वपूर्ण अंगों जैसे दिल, लिवर को बचाने में खर्च करता है. इससे बालों के विकास चक्र को बाधित करती है, जिससे बाल अपने विकास चरण (growth phase) को पूरा करने से पहले ही झड़ने और टूटने लगते हैं. खासकर महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here