Business : बढ़ी या घटी? देश में आज कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट

0
21

अंतर्राष्ट्रीय तेल बाजारों में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने संकेत दिया है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी स्थिर रहने की उम्मीद है. पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बीच वैश्विक तेल बाजारों में भले ही भारी उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3 अप्रैल, 2026 को स्थिर बनी हुई हैं. तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अमूमन हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतें अपडेट करती हैं और उन्हें वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और मुद्रा विनिमय दरों में होने वाले बदलावों के अनुरूप रखती हैं.

आज भारत में तेल कंपनियों ने फिलहाल कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है. अंतर्राष्ट्रीय तेल बाजारों में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने संकेत दिया है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी स्थिर रहने की उम्मीद है. इसके तहत, कीमतों में अचानक होने वाले उतार-चढ़ाव के एक हिस्से को तेल कंपनियां खुद वहन करेंगी ताकि उपभोक्ताओं को कोई झटका न मिले. इस हफ्ते की शुरुआत में ब्रेंट क्रूड की कीमतें 115 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई थीं, लेकिन तनाव कम होने के संभावित संकेतों के बाद उनमें नरमी आई है.

बता दें कि ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष के चलते वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें अत्यधिक अस्थिर रही हैं. इस संकट ने होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के जरिए तेल शिपमेंट में संभावित रुकावटों के बारे में चिंताएं बढ़ा दी है. यह एक ऐसा रास्ता है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 20 परसेंट हिस्सा गुजरता है. बता दें कि ग्लोबल में तेल की कीमतों में हो रहे उतार-चढ़ाव को मैनेज करने के लिए दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं. भारत में भले ही कीमतें स्थिर हैं, लेकिन तेल कंपनियों (OMCs) को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.

सरकार ने हाल ही में पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपये की कटौती की है. इससे तेल कंपनियों को कीमतों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुई बढ़ोतरी का भार उठाना पड़ रहा है. पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा का कहना है कि पेट्रोल की बिक्री पर फिलहाल कंपनियों को 24 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर प्रति लीटर करीब 104 रुपये का नुकसान हो रहा है. इसकी भरपाई कंपनियां अपने मुनाफे से कर रही हैं.

देश में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहरपेट्रोल (प्रति लीटर)डीजल (प्रति लीटर)
नई दिल्ली94.77 रुपये87.67 रुपये
मुंबई103.54 रुपये90.03 रुपये
कोलकाता105.45 रुपये92.02 रुपये
चेन्नई 100.80 रुपये92.39 रुपये
बेंगलुरु102.92 रुपये90.99 रुपये
लखनऊ94.65 रुपये 87.76 रुपये
पोर्ट ब्लेयर82.46 रुपये 78.05 रुपये
जयपुर104.88 रुपये90.36 रुपये
पटना105.18 रुपये92.04 रुपये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here