Utter Pradesh News : महोबा हत्या को सर्पदंश का रूप देने की कोशिश नाकाम, 10 हजार का इनामी आरोपी दामाद गिरफ्तार

0
15

पुलिस ने महिला के हत्या के मामले में 10 हजार के इनामी आरोपी दामाद को हथियार से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. महोबा पुलिस ने बिलबई गांव में महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया कि 10 दिन पहले गोली मारकर की गई हत्या को शातिर दामाद ने सर्पदंश का रूप देने की कोशिश की थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की तफ्तीश ने उसकी साजिश नाकाम कर दी. पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 10 दिन पूर्व बिलबई गांव में हुई 50 वर्षीय श्यामवती की हत्या के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी दामाद गोलू उर्फ भूपेंद्र रैकवार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं. इस पूरी घटना की शुरुआत 23 मार्च को हुई थी, जब खेत पर फसल काटने गई श्यामवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. शातिर दामाद ने इस हत्या को प्राकृतिक मौत का रूप देने के लिए इसे सांप के काटने यानी सर्पदंश की अफवाह फैला दी थी.

हालांकि, मृतका के परिजन इसे सर्पदंश मान रहे थे, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के शरीर पर ब्लीडिंग देख शक हुआ. जब पोस्टमार्टम और एक्स-रे कराया गया, तो सीएमएस डॉ. सुरेश ने पुष्टि की थी कि महिला की मौत सर्पदंश से नहीं, बल्कि 12 बोर के तमंचे की गोली लगने से हुई है.

आपको बता दें कि मृतका के पुत्र नीरज ने अपने जीजा भूपेंद्र पर सीधा आरोप लगाया था. बताया गया कि भूपेंद्र की पत्नी मीरा अपने बेटे के साथ मायके आई थी और वहां से कहीं लापता हो गई थी. इसी रंजिश में दामाद ने ससुराल पक्ष को खत्म करने की धमकी दी थी और मौका पाकर अपनी सास श्यामवती को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था.

पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को करिया पठवा के पास से घेराबंदी कर दबोच लिया. प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पाण्डेय के नेतृत्व वाली टीम ने न केवल हत्यारे को पकड़ा, बल्कि वारदात में इस्तेमाल आलाकत्ल भी बरामद कर लिया. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और अब पुलिस उसे जेल भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here