Bollywood : प्यार नहीं, EGO ने बचाई अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी? लेटेस्ट इंटरव्यू से सच आया सामने

0
48

अभिषेक बच्चन ने हाल ही में पत्नी ऐश्वर्या राय संग रिश्ते और उनके स्टारडम को लेकर बात की और बताया कि उन्हें एक्ट्रेस वाइफ के स्टारडम से कभी इनसिक्योरिटी हुई? अभिषेक बच्चन ने अपने करियर में कई सक्सेसफुल फिल्मों में काम किया है. लेकिन, जब उन्होंने ऐश्वर्या राय से शादी की तो एक्ट्रेस स्टारडम के मामले में उनसे कहीं ज्यादा आगे थीं. करियर के पीक पर अभिनेत्री ने अभिषेक बच्चन से शादी का फैसला किया था. वहीं, एक स्टारकिड होने के बाद भी अभिषेक को प्रोफेशनल लाइफ में काफी स्ट्रगल करना पड़ा. ऐसे में उन पर अमिताभ और जया बच्चन का बेटा होने का प्रेशर काफी रहा. पिता से काफी तुलना की गई. फिर जब ऐश्वर्या से शादी हुई तो भी काफी ट्रोलिंग फेस करना पड़ा. अब एक्टर ने पत्नी संग रिश्ते और उनके स्टारडम से इनसिक्योरिटी पर बात की है.

दरअसल, अभिषेक बच्चन ने हाल ही में लिलि सिंह के पॉडकास्ट में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपने करियर से लेकर फिल्में, घर-परिवार, अमिताभ-जया बच्चन, पत्नी ऐश्वर्या संग रिश्ते और स्टारडम पर बात की. इसी बातचीत में एक्टर ने ऐश्वर्या राय संग रिश्ते पर बात करते हुए अपनी 18 साल की शादी का श्रेय मजबूत आत्मविश्वास (Severe ego) को दिया है. अभिषेक बच्चन ने कहा, ‘हमारी कोर्टशिप, सगाई और शादी…ये हमेशा से हमारे बीच पार्टनरशिप की तरह ही रहा. हमारे बीच कभी इस तरह की कोई बात नहीं हुई कि मैं रोजी-रोटी कमाऊंगा और तुम मेरे घर का ख्याल रखना. सब कुछ नेचुरली रहा. मुझे लगता है कि ये मजबूत आत्मविश्वास (Severe ego) से आता है.’

इसी इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन से सवाल किया गया कि क्या शादी के बाद उन्हें कभी ऐश्वर्या राय के स्टारडम से इनसिक्योरिटी हुई? एक्टर ने लिलि के इस सवाल का बेहतरीन जवाब दिया. उन्होंने अपनी पैरेटिंग की तारीफ की और कहा कि उनकी परवरिश इस तरह से हुई है कि कभी असर नहीं पड़ा. अभिषेक बच्चन ने कहते हैं, ‘जब मेरे माता-पिता ने भी शादी की थी तो मेरी मां भी पापा से बड़ी स्टार थीं तो ये अननैचुरल नहीं था.’ अभिषेक का मानना है, ‘उनका रिश्ता हमेशा से एक पार्टनरशिप के तौर पर रहा. मैं अपने करियर की शुरुआत से ही ऐश्वर्या को जानता हूं. मेरी दूसरी फिल्म उनके साथ ही थी, जिसका टाइटल ढाई अक्षर प्रेम (2000) के था. उस समय हम रिलेशनशिप में नहीं थे. हम बस अच्छे दोस्त थे.’

इसके साथ ही अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय संग 18 साल की शादी का श्रेय ‘Severe ego’ को दिया. एक्टर का कहना है, ‘मैंने ईगो इसलिए कहा क्योंकि मैं उस तरह का इंसान नहीं हूं जो ये मानता हो कि किसी और को मेरे जीतने के लिए हार माननी होगी या दौड़ना बंद करना पड़ेगा. यही मेरी सोच है.’ अभिषेक क्लीयर करते हैं, ‘मैं ऐसे रिश्ते में नहीं रहना चाहता जहां पर मेरी पत्नी को कुछ करना बंद करना पड़े सिर्फ इसलिए कि मुझे खुद को मर्दाना महसूस करना है. शुक्र है कि मेरी पत्नी भी ऐसा नहीं सोचती हैं.’

बहरहाल, अगर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी के बारे में बात की जाए तो उन्होंने 20 अप्रैल, 2007 को फेरे लिए थे. कपल ने प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी, जिसमें परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे. इस रिश्ते से उनकी एक बेटी आराध्या हैं. हालांकि, कुछ महीनों पहले लंबे समय तक अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या के तलाक की खबरें खूब रही हैं. लेकिन एक्टर ने इसे महज अफवाह ठहराया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here