Recipe : क्या चीज बेक करनी है और क्या रोस्ट? खाना बनाने के ये तरीके सीखें, वरना नहीं बनेंगी घर की फेवरेट

0
28

खाना स्वादिष्ट बनाने का असली राज सिर्फ मसालों में नहीं, बल्कि सही कुकिंग मेथड में छिपा होता है, आइए जानते है बेकिंग और रोस्टिंग का सही फर्क जिससे बनेगा हर डिश परफेक्ट

खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए सिर्फ मसलों को सही मात्रा में डालना जरूरी नहीं होता है, बल्कि ये भी आवश्यक है कि आप इसे किस तरीके से बना रहे है. वही खाना बनाने के कई तरीके होते हैं, लेकिन अगर आपको बेक (Bake) और रोस्ट (Roast) का फर्क नहीं पता, तो कई बार आपकी डिश का स्वाद वैसा नहीं बन पाता जैसा आप चाहती हैं. कई लोग इन दोनों को एक जैसा मान लेते हैं, लेकिन आपको बता दे की एक्सपर्ट्स के मुताबिक इनकी रिजल्ट में बड़ा अंतर होता है. मशहूर शेफ Sanjeev Kapoor भी कई इंटरव्यू और कुकिंग शो में बता चुके हैं कि सही कुकिंग मेथड चुनना ही स्वाद का सबसे बड़ा राज होता है.

बेकिंग में ड्राई हीट से खाने को पकाते हैं, जिसमें सीधे आंच का यूज नहीं किया जा सकता है, इसलिए इसे आमतौर पर ओवन में या फिर ट्रेडिशनली बने हुए हॉट सरफेस का यूज किया जाता है जो तकरीबन ओवन जैसे ही होते हैं. बेकिंग में तापमान कंट्रोल बहुत अहम होता है, जिससे केक, कुकीज़ और ब्रेड जैसी चीजें अंदर तक समान रूप से पकती हैं और उनका टेक्सचर सॉफ्ट बनता है.

वही अगर रोस्टिंग यानी भूनना की बात करे तो ये एक ऐसा कुकिंग मेथड है, जिसमें ड्राई हीट के साथ ही हॉट एयर यानी गर्म हवा का यूज किया जाता है जिससे बाहर की परत क्रिस्पी हो जाती है. इसमें खाना चारों तरफ से अच्छी तरह भूना जाता है. रोस्टिंग का इस्तेमाल आमतौर पर सब्जियों, मीट और नट्स के लिए किया जाता है, क्योंकि इसमें हाई हीट से फ्लेवर ज्यादा उभरकर आता है और खाना हल्का ब्राउन हो जाता है.

अगर आसान भाषा में समझें तो बेकिंग में खाना धीरे-धीरे पकता है और अंदर तक नरम रहता है, जबकि रोस्टिंग में बाहर से कुरकुरा और अंदर से जूसी टेक्सचर मिलता है. यही वजह है कि केक या ब्रेड को बेक किया जाता है, जबकि आलू और चिकन को रोस्ट करना ज्यादा बेहतर माना जाता है.अगर हम टैम्परेचर की बात करे तो बेकिंग में अमूमन तापमान 305°F या 175 °F से नीचे रखा जाता है और खाना धीरे-धीरे फूलता है , हालांकि कई बार ये कम या ज्यादा हो सकता है. वही रोस्टिंग हाई टेम्परेचर पर की जाती है खाना जल्दी पकता है और ऊपर से सुनहरा रंग आता है. जिसमें 400 °F या 200 °C के ऊपर टेम्परेचर रखते हैं. यही कारण है कि दोनों तरीकों का इस्तेमाल अलग-अलग तरह की डिश के लिए किया जाता है.

कुकिंग एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप सही डिश के लिए सही तकनीक नहीं अपनाती हैं, तो खाने का स्वाद और टेक्सचर दोनों खराब हो सकते हैं. जैसे अगर आप केक को रोस्ट करने की कोशिश करेंगी तो वह सख्त हो सकता है, वहीं रोस्ट करने वाली चीज को बेक करने से उसका क्रिस्पीपन कम हो सकता है.
आपको बता दे कि यह जानकारी फूड एक्सपर्ट्स और कुकिंग प्लेटफॉर्म्स जैसे BBC Good Food पर दी गई गाइडलाइंस के आधार पर तैयार की गई है, जहां बेकिंग और रोस्टिंग के बीच के अंतर को विस्तार से समझाया गया है. अगर आप इन बेसिक तकनीकों को समझ लेंगी, तो घर पर भी रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पा सकती हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here