Business : 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की आज कितनी है कीमत? जानें घरेलू LPG का भी रेट

0
31

लाल सागर में तनाव के बावजूद खाड़ी देशों से भारत के लिए ईंधन की सप्लाई हो रही है.यह देश में LPG संकट के बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर है. LPG संकट के बीच सप्लाई में हो रही कमी और बढ़ती कीमतों के बीच लोग चिंता में हैं. खबरों के मुताबिक, देश भर के कई परिवार अनियमित सप्लाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों के बढ़ते बोझ से जूझ रहे हैं. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय टैंकर ‘ग्रीन सांवरी’ 46,650 टन LPG लेकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को सफलतापूर्वक पार कर चुका है. यह भारत की लगभग आधे दिन की खपत को पूरा कर सकती है. । वहीं, ईरान से आया एक और जहाज मंगलौर बंदरगाह पर पहुंच गया है. यह इस बात का संकेत है कि लाल सागर में तनाव के बावजूद ईंधन की सप्लाई जारी है.

पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर अपडेट देते हुए शनिवार को जारी एक सरकारी बयान में कहा गया, “LPG जहाज ‘ग्रीन सांवरी’ ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित रूप से पार कर लिया है. इस जहाज पर 46,650 टन LPG कार्गो और 25 नाविक सवार थे.” न्यूज एजेंसी PTI ने बताया कि ग्रीन सांवरी सातवां ऐसा भारतीय LPG टैंकर है, जिसने इस बीच होर्मुज के रास्ते को पार किया है. यह जलमार्ग 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों और उसके बाद तेहरान की कड़ी जवाबी कार्रवाई के बाद से लगभग बंद ही था.

कमर्शियल LPG की कीमतों में एक अप्रैल से 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, दिल्ली में अब 19 kg वाले कमर्शियल LPG की कीमत 2,078.50 रुपये है. 14.2 किलो वाले घरेलू LPG के रेट में पिछली बार 7 मार्च को 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. दिल्ली में अभी इनकी कीमत 913 रुपये है.

घरेलू LPG के रेट

कोलकाता- 939 रुपये
मुंबई- 912.50 रुपये
चेन्नई- 929 रुपये

कमर्शियल सिलेंडर के रेट

कोलकाता- 2192.50 रुपये
मुंबई- 2030.50 रुपये
चेन्नई- 2243.50 रुपये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here