Technology : AI को लेकर तगड़ी प्लानिंग कर रहे हैं मार्क जुकरबर्ग, तैयार कर रहे एक स्पेशल टीम

0
24

मार्क जुकरबर्ग की कंपनी एआई हार्डवेयर पर खास फोकस कर रही है. इसके लिए कंपनी ने एक नई टीम बनाई है, जो एआई हार्डवेयर प्रोडक्ट्स बनाएगी. पिछले कुछ समय मे मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा एआई हार्डवेयर पर खूब फोस कर रही है. कंपनी के Meta Ray-Ban AI स्मार्टग्लासेस खूब हिट हुए हैं और इनकी 70 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी है. अब बताया जा रहा है कि मेटा हार्डवेयर पर काम करने के लिए एक स्पेशल टीम बना रही है, जो मेटा सुपरइंटेलीजेंस लैब्स (MSL) के तहत काम करेगा. यह टीम रिएलिटी लैब्स डिविजन से अलग होगी और इसका मुख्य फोकस Meta Ray-Bans और मेटावर्स जैसे दूसरे प्रोडक्ट्स पर होगा. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

MSL कंपनी की एक खास एआई डिविजन है, जिसे मेटा के फ्यूचर एआई प्रोडक्ट्स बनाने का काम सौंपा गया है. मेटा की रिएलिटी लैब डिवीजन से कुछ इंजीनियर को अब इसमें शामिल किया गया है. नई टीम रिएलिटी लैब्स से पूरी तरह अलग होगी, लेकिन दोनों टीमें साथ मिलकर ही काम करेंगी. यह टीम स्मार्टग्लासेस और VR हेडसेट के अलावा कई और हार्डवेयर बनाएगी. हालांकि, अभी तक इन हार्डवेयर प्रोडक्ट्स की डिटेल्स सामने नहीं आई हैं. इस टीम की जिम्मेदारी वेटरन इंजीनियर Rui Xu को दी गई है. Xu इससे पहले एआई एजेंट स्टार्टअप ड्रीमर को लीड कर रहे थे और चाइनीज जायंट बाइटडांस के साथ भी काम कर चुके हैं.

AI Hardware सेगमेंट में कंपीटिशन बढ़ने वाला है. मेटा के साथ-साथ ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI भी जल्द ही अपना पहला एआई हार्डवेयर लॉन्च करने वाली है. इसे ऐप्पल के पूर्व चीफ डिजाइनर Jony Ive ने डिजाइन किया है. इसी तरह ऐप्पल भी एआई स्मार्टग्लासेस पर काम कर रही है, जिसे इस साल के आखिर तक या अगले साल बाजार में उतार दिया जाएगा. ऐसी भी खबर है कि नथिंग भी स्मार्ट प्रोडक्ट्स सेगमेंट में एंट्री मार सकती है.

मेटा काफी समय से एआई स्पेस में अपनी उपस्थिति मजबूत करते हुए आ रही है. कंपनी ने कुछ समय पहले ही मोल्टबुक और मानुस एआई को एक्वायर किया है. ये दोनों ही स्टार्टअप एजेंटिक एआई पर काम कर रहे थे. इसके अलावा कंपनी अपने कर्मचारियों को भी ज्यादा से ज्यादा एआई टूल्स यूज करने की सलाह दे रही है. खुद मार्क जुकरबर्ग भी कंपनी से जुड़े कामों में हाथ बंटाने के लिए एआई सीईओ एजेंट तैयार करवा रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here