NATIONAL : महिलाओं को हर महीने 3000 रुपए, UCC होगा लागू… बंगाल फतह करने लिए भाजपा ने लगाई वादों की झड़ी

0
142

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कोलकाता में एक भव्य समारोह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया।अमित शाह ने जिस मंच से घोषणा पत्र जारी किया उसपर लिखा था, भरोसे का शपथ प्रकाश, भय नहीं भरोसा।भाजपा ने अपने घोषत्रा पत्र को भरोसा पत्र नाम दिया है। भाजपा के मेनिफेस्टों में क्या-क्या भाजपा ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र में बड़े-बड़े वादे किए हैं। घोषणा पत्र में भाजपा ने सरकार बनने पर महिलाओं को 3000 रुपए हर महीने देने का वादा किया है। घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस की नीती रहेगी।

बंगाल में 6 महीने के अंदर यूसीसी लागू करने का वादा मेनिफेस्टो के जरिए किया गया है। 45 दिन के अंदर सातवां वेतन आयोग लागू करना और भ्रष्टाचारियों को जेल को जेल भेजने का वादा भी भाजपा ने किया है। बंगाल के लिए पीएम मोदी की गारंटी टीएमसी ने भय फैलाया है लेकिन भाजपा जनता के बीच भरोसा कायम करेगीभाजपा सरकार में सरकारी सिस्टम सिर्फ जनता के लिए काम करेगीहर घोटाले और बेटियों के साथ हुए अन्याय की फाइल खुलेगीशरणार्थियों को हक मिलेगा और घुसपैठियों को देश से निकाला जाएगा भाजपा सरकार बनते ही सातवां वेतन आयोग लागू करना .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here