NATIONAL : जज अमन शर्मा के खिलाफ रची गई थी साजिश? IAS निधि और पत्नी स्वाति पर आई आफत, FIR में क्‍या जोड़ा कनेक्‍शन

0
33

न्यायिक अधिकारी जज अमन शर्मा की आत्महत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर FIR संख्या 152/26 दर्ज की है. इस हाई-प्रोफाइल केस में जज की पत्नी स्वाति मलिक और उनकी बहन आईएएस निधि मलिक समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 और 61(2) के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने और साजिश की जांच कर रही है.

बंद दरवाजों के पीछे सिसकता कानून का एक रखवाला और बाहर रसूख की दीवारों के बीच बुनी जा रही एक कथित साजिश. जज अमन शर्मा की मौत कोई साधारण खुदकुशी नहीं बल्कि एक रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तान बनती दिख रही है. पिता के चीखते बयानों और पुलिस की FIR ने अब उस सिस्टम की जड़ों को हिला दिया है, जिसमें एक तरफ खुद न्यायिक अधिकारी स्वाति मलिक थीं तो दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में तैनात ताकतवर IAS साली निधि मलिक. आखिर उस रात ऐसा क्या हुआ कि पिता बाहर दरवाजा पीटते रहे और रसूखदार रिश्तेदार बच्चों को लेकर रफूचक्कर हो गए? क्या वाकई एक जज को मौत के फंदे तक धकेलने के लिए कोई बड़ी बिसात बिछाई गई थी? अब FIR की धाराओं ने इस मामले में पत्नी और आईएएस साली के कनेक्शन को जिस तरह जोड़ा है, उसने सत्ता और न्याय के गलियारों में खलबली मचा दी है.

IAS स्‍वाति और जज की पत्‍नी पर एफआईआर में क्‍या है?
जज अमन शर्मा के पिता की शिकायत पर दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में FIR संख्या 152/26 दर्ज की गई है. भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 और 61(2) के तहत दर्ज इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने और साजिश रचने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पिता ने अपनी शिकायत में जज अमन की पत्नी स्वाति मलिक, जो खुद एक न्यायिक अधिकारी हैं और उनकी बहन निधि मलिक (IAS अधिकारी, जम्मू-कश्मीर) को मुख्य आरोपी बनाया है. इसके अलावा स्वाति मलिक के माता-पिता और एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. पिता का आरोप है कि इन लोगों के मानसिक उत्पीड़न और पारिवारिक हस्तक्षेप के कारण उनके बेटे ने जान दी. फिलहाल पुलिस इस हाई-प्रोफाइल मामले की गहन जांच कर रही है.

उस रात की पूरी कहानी
दिल्ली में न्यायिक अधिकारी (जज) अमन शर्मा की आत्महत्या की दुखद घटना की जांच कर रही पुलिस के सामने जज की बहन के ससुर ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं. उनके बयानों ने अमन शर्मा की पत्नी स्वाति और उनकी आईएएस (IAS) साली निधि मलिक को सीधे तौर पर सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. घटनाक्रम की शुरुआत 1 मई की रात करीब 10 बजे हुई जब जज अमन शर्मा ने राजस्थान के अलवर में रहने वाले अपने पिता को फोन किया. फोन पर अमन की आवाज में भारी दर्द और हताशा थी. उन्होंने अपने पिता से कहा, “मैं बहुत परेशान हूं, मेरा जीना मुश्किल हो गया है.” बेटे की ऐसी बातें सुनकर पिता का दिल बैठ गया और उन्होंने तुरंत दिल्ली आने का फैसला किया. रात करीब 12 बजे वे ग्रीन पार्क स्थित अमन के आवास पर पहुंचे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here