NATIONAL : कौन बनेगा बंगाल का नया सीएम, अमित शाह ने किया था दीदी से खास वादा

0
37

पश्चिम बंगाल में सत्ता का उलटफेर दिखाई दे रहा है। अभी तक के रुझानों में बीजेपी स्पष्ट रूप से सरकार बनाती दिखाई दे रही है। अब सवाल है कि बीजेपी यहां से किसे मुख्यमंत्री बनाएगी? या कोई नया नाम पेश कर चौंकाएगी?

पश्चिम बंगाल में बदलाव दिखाई दे रहा है। अभी तक के रुझानों में यहां बीजेपी सत्ता बनाती दिखाई दे रही है। ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी पार्टी काफी पीछे रह गई है। इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी और टीएमसी के बीच कड़ा मुकाबला दिखाई दिया था, लेकिन रिजल्ट बीजेपी के पक्ष में नजर आ रहे हैं। अब बड़ा सवाल है कि बीजेपी के जीतने पर यहां से मुख्यमंत्री कौन होगा? अमित शाह भी इसे लेकर इशारा दे चुके हैं।

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में बिना मुख्यमंत्री का चेहरा पेश किए चुनाव लड़ा था। वहीं अमित शाह ने कहा था कि बंगाली बोलने वाली ही बंगाल में नया सीएम बनेगा। ऐसे में यहां मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी प्रबल दावेदार हैं। हालांकि चर्चा सामिक भट्टाचार्य के नाम की भी है। हालांकि कई मौकों पर बीजेपी ने सीएम का नाम घोषित कर लोगों को चौंकाया भी है।

बीजेपी के सीएम फेस

  1. सुवेंदु अधिकारी
    सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वह टीएमसी के पूर्व नेता रह चुके हैं। उन्होंने ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए।
    सुवेंदु की प्रदेश में जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ है। साथ ही उन्होंने चुनाव के दौरान ममता बनर्जी को कड़ी चुनौती दी। इससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई।
  2. सामिक भट्टाचार्य
    पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में बीजेपी के वरिष्ठ नेता शामिक भट्टाचार्य के नाम की भी चर्चा है। उन्हें पार्टी के अंदर सर्वसम्मति स्थापित करने वाले नेता के रूप में देखा जाता है।
    वह पार्टी के दूसरे नेताओं जितने चर्चित तो नहीं हैं लेकिन उनका अनुभव और लोकप्रियता उन्हें मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे रखती है। वह पश्चिम बंगाल में बीजेपी के पार्टी अध्यक्ष और राज्यसभा मेंबर भी हैं।
  3. दिलीप घोष
    मुख्यमंत्री पद के दौड़ में दिलीप घोष का नाम भी काफी आगे है। वह पश्चिम बंगाल के बेबाक नेता के रूप में जाने जाते हैं। कई मौकों पर उन्होंने ममता बनर्जी को कटघरे में खड़ा किया है।
    पश्चिम बंगाल में बीजेपी का विस्तार और आधार मजबूत करने में दिलीप घोष की अहम भूमिका रही है। उनका संगठनात्मक अनुभव और मजबूत वैचारिक स्थिति मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे रखती है।

क्या फिर से चौंकाएगी बीजेपी?
बीजेपी जीत के बाद पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री किसे बनाएगी, इसका फैसला चौंकाने वाला भी हो सकता है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में बीजेपी ऐसा कर चुकी है। दिल्ली में रेखा गुप्ता को जब सीएम बनाया था तो उनका नाम दूर-दूर तक नहीं था। ऐसा ही उदाहरण राजस्थान में भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री के रूप में पेश कर दिया था। ऐसे में हो सकता है कि बीजेपी किसी ऐसे शख्स को मुख्यमंत्री बना दे जिसकी चर्चा अभी दूर-दूर तक नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here