BUSINESS : 13% चढ़ा BHEL का शेयर, 156% बढ़ा कंपनी का नेट प्रॉफिट; डिविडेंड का भी ऐलान

0
16

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के शेयर Q4 नतीजों के बाद 13% चढ़े। कंपनी का नेट प्रॉफिट 156% बढ़कर 1290 करोड़ रुपए रहा, जबकि रेवेन्यू 37% बढ़ा। बोर्ड ने 1.40 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया। EBITDA और मार्जिन में भी सुधार से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है।

देश की बड़ी सरकारी (PSU) इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानी BHEL ने अपने निवेशकों के लिए अच्छी खबर दी है। कंपनी के बोर्ड ने चौथी तिमाही के नतीजों के साथ 1.40 रुपए प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है, जो शेयरहोल्डर्स के लिए एक अतिरिक्त फायदा साबित हो सकता है। मौजूदा शेयर प्राइस 362.30 रुपए के हिसाब से यह करीब 0.4% का डिविडेंड यील्ड है। इसी के साथ BHEL का शेयर आज BSE पर 13% की तेजी के साथ दिन के ऊपरी स्तर 399 रुपए पर पहुंचा। यह तेजी कंपनी के मार्च तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद आई, जिसमें कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 1,290.50 करोड़ रुपS हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 156% ज्यादा है।

BHEL Q4 रिजल्ट: कमाई और मुनाफे में मजबूत बढ़त
कंपनी की ऑपरेशंस से होने वाली कमाई (रेवेन्यू) बढ़कर 12,310 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 8,993 करोड़ रुपए थी। यानी सालाना आधार पर इसमें करीब 37% की अच्छी बढ़त देखने को मिली है। वहीं, EBITDA बढ़कर 1,754 करोड़ रुपए हो गया, जबकि एक साल पहले यह 832 करोड़ रुपए था। EBITDA का मतलब होता है कंपनी की वह कमाई जिसमें ब्याज, टैक्स और अन्य खर्च शामिल नहीं होते। इसी के साथ कंपनी का मार्जिन भी सुधरकर 14.2% हो गया, जो पिछले साल 9.2% था। यह दिखाता है कि कंपनी अब पहले से ज्यादा बेहतर तरीके से मुनाफा कमा रही है।

इस तिमाही में BHEL की अन्य आय (अदर इनकम) भी बढ़कर 243 करोड़ रुपए हो गई, जो पहले 149.27 करोड़ रुपए थी। हालांकि, इस दौरान कंपनी के कुल खर्च भी बढ़े हैं। खर्च 28.3% बढ़कर 10,842.69 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 8,448.14 करोड़ रुपए था।

पूरे वित्त वर्ष 200% बढ़ा BHEL का नेट प्रॉफिट
पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो BHEL का परफॉर्मेंस काफी मजबूत रहा है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 200% बढ़कर 1,600.26 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले साल यह 533.90 करोड़ रुपए था। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू भी 19% बढ़कर 33,782.18 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 28,339.48 करोड़ रुपए था। यह दिखाता है कि कंपनी लगातार अपनी ग्रोथ को बेहतर कर रही है और उसके कारोबार में मजबूती आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here