संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारतीयों पर हुए हमलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जताई है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि यूएई में भारतीयों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करता हूं. नागरिकों एवं बुनियादी ढांचे पर हमला स्वीकार्य नहीं है. पीएम मोदी ने कहा कि यूएई के साथ भारत पूरी मजबूती के साथ खड़ा है. बातचीत और कूटनीति के जरिए मुद्दों को सुलझाया जाना चाहिए. UAE के फुजैराह में ऑयल पोर्ट पर हुए हमले को लेकर भारत ने नाराजगी जताई है। सरकार ने कहा कि तीन भारतीयों का घायल होना गलत है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।
भारत ने सभी पक्षों से तुरंत हिंसा बंद करने और आम लोगों को निशाना न बनाने को कहा है। भारत ने कहा कि हालात को संभालने का सही रास्ता बातचीत और कूटनीति है, ताकि पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बनी रहे।
UAE में भारतीयों पर हुए हमलों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि नागरिकों एवं बुनियादी ढांचे पर हमला स्वीकार्य नहीं है. यूएई के साथ भारत पूरी मजबूती के साथ खड़ा है. यूएई के फुजैराह पर हुए ईरानी हमले में तीन भारतीय घायल हो गए थे. प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि होर्मुज से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित हो. बता दें कि यूएई पर ईरानी हमले में तीन भारतीय घायल हो गए. यह हमला फुजैराह में हुआ था. दरअसल, यह हमला सोमवार को फुजैराह ऑयल इंडस्ट्री जोन में हुआ था.

इससे पहले UAE ने दावा किया था कि हमला ईरान की तरफ से हुआ था। उन्होंने 12 बैलिस्टिक मिसाइल, 3 क्रूज मिसाइल और 4 ड्रोन को रोकने में कामयाबी पाई। हालांकि ईरान ने UAE के इस आरोप पर कोई जवाब नहीं दिया है।
फुजैराह में यह हमला सोमवार को ऑयल इंडस्ट्री जोन में हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमला ड्रोन के जरिए किया गया, था. इसके बाद वहां आग लग गई. अधिकारियों ने बताया कि आग लगते ही सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया. इस घटना में तीन भारतीय घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यूएई की डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक, ईरान ने चार मिसाइलें दागी थीं. इनमें से तीन को हवा में ही रोक दिया गया, जबकि एक समुद्र में गिर गई. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें.

