NATIONAL : यूपी-बिहार में आंधी-बिजली से 24 घंटे में 31 मौतें:दिल्ली में ओले गिरे, हरियाणा में तूफान से 15 हजार पेड़ उखड़े; राजस्थान-हिमाचल में पारा गिरा

0
34

राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में चक्रवात बनने से देश के बड़े हिस्से में मौसम बदल गया है। दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक ट्रफ बनी हुई है, जिससे उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का असर है।दिल्ली में मंगलवार दोपहर को ओले गिरे। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, बिहार समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में आंधी और तेज बारिश हुई। यूपी में आंधी-बारिश से 8 लोगों की मौत हो गई। पीलीभीत में ईंट-भट्ठे की 100 फीट ऊंची चिमनी ढह गई।

बिहार में 22 जिलों में आंधी-बारिश हुई। बिजली गिरने से 7 बच्चों समेत 23 लोगों की मौत हो गई। 2 महिलाएं झुलस गईं। आज 18 जिलों तेज बारिश का अलर्ट है।राजस्थान में सोमवार को तापमान में 8°C की गिरावट आई। जयपुर समेत कई शहरों का अधिकतम तापमान 35°C से कम रहा। हरियाणा में तेज आंधी से 15 हजार से ज्यादा पेड़ उखड़ गए।हिमाचल प्रदेश के सोलन का तापमान सोमवार को 4.8°C रहा। यह मई महीने का अब तक का सबसे कम तापमान है। इससे पहले 14 मई 2021 को 9.4°C तापमान रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here