NATIONAL : शपथ ग्रहण के लिए सज-धज कर तैयार पटना का गांधी मैदान, जर्मन तकनीक वाला वाटरप्रूफ पंडाल

0
77

प्रधानमंत्री की उपस्थिति में गुरुवार दोपहर करीब सवा 12 बजे मंत्रिमंडल के नए सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान सज-धज कर तैयार है। सुरक्षा, सुविधा और भव्यता, जिला प्रशासन ने तीनों के व्यापक इंतजाम किए हैं। जर्मन तकनीक से बने वाटर प्रूफ विशाल पंडाल में मुख्य मंच तैयार किया गया है।

मुख्य मंच के सामने गणमान्य अतिथियों व वरिष्ठ अधिकारियों के लिए 100 से अधिक सोफे जबकि आमजन के लिए करीब 25 हजार से अधिक कुर्सियां लगाई गई हैं। हालांकि, जिला प्रशासन का दावा है कि यदि लोगों की समस्या डेढ़ लाख भी पहुंचती है तो उसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

मुख्य मंच व उसके सामने के परिसर को चारो ओर से बैरिकेड कर सुरक्षित किया गया है। दूर बैठे लोगों के लिए जगह-जगह एलईडी स्क्रीन व साउंड सिस्टम लगाए गए हैं। फेसबुक, एक्स व यू-ट्यूब पर दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से किया जाएगा। इससे लोग अपने मोबाइल पर इसे लाइव देख सकेंगे। पंडालों में पंखे व कूलर लगाए गए हैं। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए चलंत जेनरेटर की व्यवस्था की गई है।

आमजन छह गेटों 5, 6, 7, 8, 9 व 10 नंबर से प्रवेश कर सकेंगे। मीडियाकर्मी 11 नंबर तो शपथ ग्रहण लेने वाले सदस्य व अन्य गणमान्य अतिथि गेट नंबर 12 से प्रवेश करेंगे। किसी भी आपत्ति स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस दौरान जिला कंट्रोल रूम का नंबर24 घंटे सक्रिय रखा गया है।

प्रधानमंत्री समेत तमाम अतिविशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति को देखते हुए समारोह स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को दिन में कई बार डाग स्क्वाड व हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से मैदान के हर कोने की कई बार जांच की गई है। मंच और दर्शक दीर्घा क्षेत्र को विशेष सुरक्षा घेरे में रखा गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने समारोह के सजीव प्रसारण में कोई बाधा नहीं हो इसलिए बीएसएनएल से 100 एमबीपीएस की लीज लाइन ली है।

शाम करीब साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गांधी मैदान पहुंचे और शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने डीएम डा. त्यागराजन को किसी भी व्यवस्था में कोई कमी नहीं होने समेत कई निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने उन्हें मंच, पंडाल, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर, समेत भाजपा के कई विधायक व पदाधिकारी मौजूद थे।

बुधवार दोपहर हुई तेज बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की परीक्षा ले ली। पानी भरने और कीचड़ की समस्या से निपटने के लिए अधिकारी तुरंत मैदान में उतर गए। पटना सदर एसडीओ कृतिका मिश्रा, दानापुर एसडीओ अनिरुद्ध पांडेय, एडीएम शंभूनाथ झा, एडीएम आरके दिवाकर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी देर तक मौके पर डटे रहे।

पानी निकासी, बालू डालने और वीवीआईपी पंडालों के सामने ईंट बिछाने का काम तेजी से कराया गया, ताकि कहीं भी अव्यवस्था न रहे। बाद में डीडीसी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर व नगर आयुक्त यशपाल मीणा भी पहुंचे। पाइप के सहारे पानी निकालने के बाद बालू डलवा कर पूरी व्यवस्था शाम तक दुरुस्त कर दी गई लेकिन रात में या सुबह वर्षा होने से व्यवस्था गड़बड़ा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here