एआईएडीएमके के कॉर्डिनेटर केपी मुनुसामी ने बुधवार को पार्टी की स्थिति को साफ करते हुए कहा कि हालात चाहे जो भी हों, एआईएडीएमके, TVK का समर्थन नहीं करेगी.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता विजय की TVK सबसे अधिक सीटें जीतकर प्रमुख पार्टी के रूप में उभरी है.AIADMK कोऑर्डिनेटर केपी मुनुसामी ने कहा कि हालात चाहे जो भी हो, उनकी पार्टी TVK को समर्थन नहीं देगी.विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है, लेकिन राज्यपाल संतुष्ट नहीं हैं.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता से नेता बने विजय की तमिलगा वेत्री कड़गम सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. हालांकि पार्टी बहुमत के आंकड़े से थोड़ी पीछे रह गई है और अब उसकी उम्मीदों को एआईएडीएमके ने भी तोड़ दिया है. एआईएडीएमके के कोऑर्डिनेटर केपी मुनुसामी ने चुनाव में टीवीके को समर्थन देने से इनकार कर दिया है. एआईएडीएमके का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब टीवीके प्रमुख विजय ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके हैं और कांग्रेस ने उन्हें समर्थन देने का एलान किया है.

एआईएडीएमके के कोऑर्डिनेटर केपी मुनुसामी ने बुधवार को पार्टी की स्थिति को साफ करते हुए कहा कि हालात चाहे जो भी हों, एआईएडीएमके, TVK का समर्थन नहीं करेगी. उन्होंने कहा, “ऐसी खबरें हैं कि एआईएडीएमके, तमिलगा वेत्री कड़गम का समर्थन कर रही है. यह पूरी तरह गलत है. किसी भी स्थिति में एआईएडीएमके ने तमिलगा वेत्री कड़गम को समर्थन नहीं दिया है. हम अपने पार्टी महासचिव के निर्देशों के अनुसार यह स्पष्टीकरण जारी कर रहे हैं.”
विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की है और सरकार बनाने का दावा पेश किया है. हालांकि राज्यपाल आंकड़ों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं. हालांकि संवैधानिक परंपरा के अनुसार, किसी एक दल के पास बहुमत नहीं होने पर आमतौर पर राज्यपाल सबसे बड़ी पार्टी के नेता को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं. इसेक बाद विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के जरिए पार्टी को बहुमत साबित करना होता है. यही कारण है कि अटकलें लगाई जा रही है कि राज्यपाल सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते टीवीके को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं.

